Birthday Spl: 46 साल की उम्र में ऐसे बन गईं ये 2000 करोड़ की पहली फीमेल टीवी सुपरस्टार
एक दिन फोन आता है। सामने से आवाज आती है क्या आप आमिर खान के साथ काम करेंगी। आपको उनकी पत्नी की भूमिका निभानी है। कहानी घर घर की पार्वती यानी कि साक्षी तंवर के साथ ऐसा ही हुआ। जब एक दिन उन्हें इस तरह का एक कॅाल आया। उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का बहुत बड़ा मजाक समझा।
लेकिन शायद उन्हें इसकी खबर नहीं थी। ये मजाक उनकी झोली में 2000 करोड़ की फिल्म की स्टार होने का उपहार देकर जाएगा। हम बात कर रहे हैं आमिर खान की फिल्म दंगल की।

पूरे भारत के साथ दुनिया में इस फिल्म ने 2000 करोड़ की कमाई की है। इसी के चलते साक्षी तंवर टीवी की पहली फीमेल सुपरस्टार एक्ट्रेस बन गई हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॅार्ड तोड़ दिए ।
आज साक्षी अपना 46 वां जन्मदिन मना रही हैं। दंंगल भले ही गीता और बबीता के साथ महावीर फोगाट की कहानी हो। लेकिन गीता और बबीता की मां की भूमिका में साक्षी ने जमकर तारीफ बटोरी।


Click it and Unblock the Notifications











