B'day spcl: ये हैं टेलीविजन के CUTEST ब्वॉय..तस्वीरें उड़ा देंगी होश!
एक्टर, होस्ट, मॉडल, कॉमेडियन या क्रिकेटर इनमें से इन्हें किसी भी नाम से पुकार लो, सूट करता है। जी हां...हम बात कर रहे हैं करन वाही की...जिनका आज बर्थडे है।
[Swaragini : बेचारी रागिनी, प्रेग्नेंट न होने पर भी झेल रही है 'दर्द']
और इसी के साथ आज करन हो गए हैं पूरे 30 साल के। बता दें कि करन का जन्म 09 जून 1986 को हुआ था। आज करन ने अपने पर बर्थडे अपने फ्रेंड्स के साथ काफी मस्ती भी की।

आपको जानकर हैरानी होगी कि करन एक एक्टर होने के साथ-साथ एक बेहतरीन क्रिकेटर भी हैं। करन को सबसे ज्यादा पहचान पॉपुलर शो 'रीमिक्स' में रणवीर सिसोदिया के किरदार से मिली। इस शो में काम करने के बाद तो मानो करन की तो निकल पड़ी।
करन ने हाल ही में टीवी शो कहानी हमारी दिल, दोस्ती, दिवानेपन की में काम किया है। कहा जाता है कि करन अभी तक सिंगल हैं और किसी को भी डेट नहीं कर रहे। इन्होंने अपनी पढ़ाई आईआईएलएम, दिल्ली विश्वविद्यालय से की है।
चलिए नज़र डालते हैं करन की कुछ क्यूट तस्वीरों पर....
बर्थडे ब्वॉय


Click it and Unblock the Notifications