B'Day Spcl: ये हैं टीवी की 'सुपर क्यूट' एक्ट्रेस.. देंखे PICS
कलर्स पर आने वाले सीरियल थपकी प्यार की में थपकी का किरदार निभाने वालीं जिज्ञासा सिंह का आज बर्थडे है। बता दें कि जिज्ञासा आज के टाइम में हर घर में पसंद की जा रही है।
[ALERT: इस एक्टर को डेट कर रही हैं अंकिता लोखंडे!]
थपकी के किरदार ने जिज्ञासा को काफी ऊंचे मुकाम तक पहुंचाया है। जिज्ञासा सीरियल में जितनी प्यारी हैं उतनी ही प्यारी रीयल लाइफ में भी हैं।

ट्वीटर इंस्टाग्राम सभी सोशल साइट्स पर उनके फैंस उन्हें अलग-अलग तरह से बर्थडे विश कर रहे हैं। वहीं उनके दोस्तों के साथ-साथ टेलीविज़न के कई स्टार्स ने उन्हें उनके बर्थडे पर विश भी किया। आपको बता दें कि जिज्ञासा का जन्म राजस्थान के जयपुर शहर में हुआ है।
जिज्ञासा ज़ी मरुधरा और राजस्थान चैनल में कुछ अन्य धारावाहिक में भी कार्य कर चुकी हैं। थपकी प्यार की सीरियल पहला ऐसा सीरियल है जिसमें जिज्ञासा ने मुख्य भूमिका निभाई हैं।
बता दें कि थपकी प्यार की सीरियल सीरियल एक ऐसी लड़की की जर्नी है, जो महत्वाकांक्षी और धुन की पक्की हैं। वो अपनी ताकत को जानती हैं और उसे पूरा भरोसा है कि वह अपने मजबूत इरादों के दम पर दुनिया का सामना कर पाएंगी।
चलिए देखते हैं थपकी उर्फ जिज्ञासा की कुछ तस्वीरें..
तस्वीरें....


Click it and Unblock the Notifications