#BirthdaySpecial: बन सकते थे इंटरनेशनल फिल्म स्टार...अगर ना होती फिल्म डिब्बा बंद
आज शिवाय सिंह ओबरॉय उर्फ़ नकुल मेहता अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। आप भी उन्हें उनके जन्मदिन पर उन्हें दें जन्मदिन की बधाई और पढ़े उनसे जुड़े दिलचस्प फैक्ट्स
आज शिवाय सिंह ओबरॉय उर्फ़ नकुल मेहता अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके सभी दोस्त उन्हें जन्मदिन कीबधाई दे रहें है।

नकुल ने अपने करियर की शुरुआत शो प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा प्यारा से की थी। इस शो में उनके अपोजिट दिशा परमार नजर आयीं थी।इस शो में दर्शकों ने नकुल और दिशा कि जोड़ी को काफी पसंद की थी।
AVTA 2016:नकुल मेहता ने साल के पहले अवार्ड में मारी बाजी..बने बेस्ट एक्टर
फ़िलहाल नकुल स्टारप्लस के शो इश्कबाज में नजर आ रहें है, इस शो को दर्शकों को द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस शो में नकुल एक बिजनेस टायकून की भूमिका में हैं। शो में उनके अपोजिट सुरभि चंदना नजर आ रही हैं।
बता दें, बीते साल ही नकुल को शो इश्कबाज के लिए एशियन अवार्ड्स में बेस्ट एक्टर के अवार्ड से नवाज गया था।नकुल मेहता को दर्शक टीवी शोज के अलावा वेब सीरिज "आई डोंट वाच टीवी में भी देख चुके हैं। इस टीवी सीरिज में उनके साथ टीवी जगत कि कई टीवी हस्तियां नजर आयीं थी।


Click it and Unblock the Notifications












