Happy Birthday हिना खान: ये हैं टीवी की शेर खान, ऐसे बन गईं एशिया की सेक्सी सुपरस्टार
30 साल की उम्र और पहले शो से ब्लॅाकबस्टर टीवी की दुनिया में एक नाम हिना खान का भी है। छोटे पर्दे की हॅाट एक्ट्रेस का खिताब हो या संस्कारी बहू का हिना ने हर जगह अपनी पहचान कायम की है।
2 अक्टूबर यानी कि आज हिना का जन्मदिन है। आज वह 31 साल की हो गई हैं। यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि ये रिश्ता की अक्षरा को बिग बॅास 11 ने पूरी तरह से निगेटिव बना दिया है।
BIGG BOSS 12 सलमान पर लगा गंभीर आरोप, करणवीर के साथ,फैंस का हंगामा
भले ही हिना खान बिग बॅास की विनर नहीं बन पायीं हों लेकिन लोकप्रियता के मामले में उन्होंने बिग बॅास 11 की हर कंटेस्टेंट को कड़ी टक्कर दी है।

आलम तो यह है कि बिग बॅास खत्म होने के बाद भी हिना खान आज भी लोगों के निगेटिव कमेंट का सामना करती रहती हैं। हालांकि उन्होंने खुद पर उठने वाले हर सवाल का बेबाकी से जवाब दिया है।
बहुत जल्द हिना कसौटी जिंदगी की में कोमोलिका की निगेटिव भूमिका में नजर आयेंगी। फिलहाल इस साल हिना केवल अपनी बोल्ड तस्वीरों के लिए चर्चा में रहीं। यहां देखिए हिना की अनदेखी तस्वीरें और कुछ दिलचस्प जानकारी।


Click it and Unblock the Notifications











