BdaySpcL..टैलेंट की भरमार..बेहतरीन एक्ट्रेस-गज़ब का डांस..यही है इनकी पहचान
आज एक हसीना थी फेम दुर्गा ठाकुर उर्फ़ अपना जन्मदिन मना रहीं हैं...जन्मदिन के दिन जानिए उनकी और आमिर की प्यारी सी लव स्टोरी
टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार संजीदा शेख आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहीं है। संजीदा टीवी की दुनिया में अपनी दमदार एक्टिंग के साथ अपने डांसिंग स्किल्स के लिए भी जानी जातीं है।

संजीदा ने टीवी की दुनिया में कदम एकता कपूर के शो 'क्या होगा निम्मो का' से रखा था। फिर उन्होंने अपने दूसरे ही शो कयामत में नेगेटिव भूमिका अदा की। लेकिन दर्शको के बीच उन्हें असल पहचान शो एक थी हसीना से मिली। इस शो में वह वत्सल सेठ के अपोजिट नजर आयीं थी। शो की कहानी लव रिवेंज ड्रामा पर आधारित थी।
संजीदा की शादी टीवी एक्टर आमिर अली से वर्ष 2012 में हुई है। बता दें, दोनों ने एक दूसरे को 6 साल तक डेट करने के बाद शादी की थी। बतौर कप दोनों नच बलिये में नजर आ चुके हैं। इतना ही नहीं बता दें, वह नच बलिये सीजन 3 के विजेता भी चुने गये थे।


Click it and Unblock the Notifications












