B'DAY SPCL : छोटी सी उम्र में इतनी ऊंची उड़ान.... सुपरस्टार
छोटी आनंदी के किरदार से आप सभी के दिलों में राज करने वालीं अविका गौर का आज जन्मदिन है। लेकिन ये छोटी आनंदी अब छोटी नहीं रही बल्कि काफी बड़ी हो गई है। इतनी बड़ी कि अविका ने ससुराल सिमर का सीरियल में पत्नी का किरदार भी निभा लिया। अविका आज 19 साल की हो गई हैं।

अविका हाल ही में वियतनाम में देखी गई थीं। वहां वो किसी चैरिटी के मकसद से गई थीं, साथ ही साथ हॉलिडे भी मन गया। अविका गौर का जन्म गुजराती परिवार में 30 जुलाई 1997 में मुंबई में हुआ था। उनके पिता समीर गौर एक इन्वेस्टमेंट-इंसोरेंस एजेंट हैं। उनकी माँ चेतना गौर एक गृहणी हैं।
[कपिल की 'Ex Wife' की ये करतूत उड़ा देगी आपके होश!]
अविका ने मुंबई के रियान इंटरनेशनल स्कूल से स्कूलिंग की है। अविका बचपन से ही फैशन शो में हिस्सा लेती आ रही हैं। साल 2007 में लेक्मे फैशन वीक के दौरान उन्हें बच्चों के ब्रांड जिनी और जॉनी के लिए बेस्ट मॉडल का अवॉर्ड दिया गया था। उस समय उनकी उम्र मात्र 10 साल थी।
साल 2008 में कलर्स के पॉपुलर शो 'बालिका वधू' से उन्होंने छोटे परदे पर कदम रखा। दो साल तक लगातार वे इस शो का हिस्सा रहीं और ऑडियंस के बीच लोकप्रियता बनाए रहीं।
हालांकि, इससे पहले वे साल 2008 में ही 'राजकुमार आर्यन', 'मेरी आवाज को मिल गई रोशनी', 'करम अपना-अपना' 'श्श्श्श...फिर कोई है' और 'चलती का नाम गाड़ी' में छोटी-छोटी भूमिका अदा कर चुकी थीं।
अविका ने सिर्फ फैमिली शो में ही काम नहीं किया है, वे बतौर कंटेस्टेंट 'इंडियाज गॉट टैलेंट - सीजन 1',(2009), 'किचन चैंपियन' (2010) और 'झलक दिखला जा-5' (2012) में नजर आ चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications