हप्पू सिंह की रज्जो ने एक हादसे के चलते छोड़ा शो, एक्ट्रेस के फैसले से फैन्स भी हुए निराश

जब भी टेलीविजन के कॉमेडी सीरियल की बात आती है तो हमेशा दिमाग में कुछ ऐसे चेहरे सामने आ जाते हैं जो कि अपने आप में ही कॉमेडी का खजाना है। जिसमें हप्पू सिंह भी शामिल है। जिन्होंने 'भाभी जी घर पर हैं' सीरियल में काफी बेहतरीन किरदार निभाकर हर किसी का दिल जीता। लेकिन बाद में एक नया शो शुरू किया गया जिसमें 'हप्पू की उल्टन पलटन' दिखाई गई थी। इस सीरियल में हप्पू सिंह की पत्नी 'रज्जो' का किरदार निभा कर कामना पाठक ने काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल की। लेकिन आपको बता देंगे लंबे वक्त तक शो में काम करने के बाद में अब एक्ट्रेस ने शो को छोड़ दिया है।
कार एक्सीडेंट में बाल-बाल बची रज्जो
जानकारी के लिए आपको बता दें कि खबरें आ रही है कि कामना पाठक अब एक्टिंग से ब्रेक ले रही हैं। दरअसल कुछ वक्त पहले कामना पाठक का सेट से घर जाते हुए कार एक्सीडेंट हुआ और उसमें उनकी जान बाल बाल बची। जिसके बाद कामना पाठक की पूरी जिंदगी एकदम से बदल गई और उन्होंने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहा। जिस वजह से उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी और एक पोस्ट शेयर किया। जहां पर उन्होंने अपने एक्सीडेंट के बारे में भी बताया और अपने फैंस के साथ में अपने करियर से कुछ समय का ब्रेक लेने का भी फैसला करते हुए उन तक जानकारी पहुंचाई।
कामना पाठक ने शो को कहा अलविदा
कामना पाठक ने पोस्ट शेयर करते हुए शो के मेकर्स को इस खास मौके को देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने फैंस को भी ढेर सारा प्यार देने के लिए धन्यवाद किया। कामना पाठक को रज्जो के किरदार में काफी पसंद किया गया है। बता दें कि उनका जन्म 3 जून 1987 में इंदौर में हुआ। 'हप्पू की उल्टन पलटन' सीरियल में काम करने से पहले उन्होंने 'मैंगो ड्रीम्स' नामक एक फिल्म में काम किया।
कामना पाठक ने फैन्स के साथ शेयर किया भावुक पोस्ट
कामना पाठक ने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि "मैं कई वर्षों से लगातार काम कर रही हूं। इस यात्रा में मुझे खुशहाल रहने का मौका मिला और मेरे इस काम को और भी निखारने का अवसर प्राप्त हुआ। लेकिन जीवन में कई बार कुछ ऐसे पड़ाव आ जाते हैं जहां पर हमें थोड़ा रुकना पड़ता है। ऐसा ही कुछ मेरे साथ हुआ क्योंकि शूटिंग से घर लौटते वक्त मेरा कार एक्सीडेंट हो गया। लेकिन मेरे फैन्स की दुआओं का असर ही था जहां पर मैं बाल-बाल बची। लेकिन इस हादसे में मुझे शारीरिक से ज्यादा मानसिक रूप से नुकसान हुआ है। जो कि अभी तक मुझे महसूस हो रहा है। इसी वजह से मुझे अपनी इस यात्रा को यहीं पर रुकना पड़ रहा है।"


Click it and Unblock the Notifications











