गैंगस्टर विकास दुबे पर बनेगी धमाकेदार वेब सीरीज- निर्देशक हंसल मेहता का ऐलान

हाल ही में कानपुर के बिकरू गांव कें गैंगस्टर विकास दुबे ने आठ पुलिसवालों की हत्या कर दी थी और इसके बाद फरार हो गया था हालांकि बाद में पुलिस के द्वारा उसका भी एनकाउंटर कर दिया गया था। गौरतलब है कि उसको लेकर काफी समय चर्चा है कि इस पर किसी तरह की फिल्म या वेब सीरीज बनने वाली है जिसका ऐलान अब हो चुका है। दरअसल इस कांड पर एक वेब सीरीज बनाने के लिए जाने माने फिल्ममेकर हंसल मेहता सामने आए हैं।

खबर है कि हंसल मेहता इस वेबसीरीज का निर्देशन करने वाले हैं जो कि शानदार साबित हो सकती है। इसके पहले उन्होने कई शानदार फिल्में दी हैं जिनमें अलीगढ़, ओमेर्टा और शाहिद जैसी फिल्में शामिल हैं।

 web series, वेब सीरीज

इस फिल्म का ऐलान करते हुए फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट किया है और लिखा है कि.. 'प्रोड्यूसर शैलेश आर सिंह ने Polaroid Media से हाथ मिलाया है.. वो विवादित गैंगस्टर विकास दुबे पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं।

इस फिल्म को हंसल मेहता निर्देशित करने वाले हैं।' बात करें विकास दुबे की तो वो पुलिसवालों की हत्या करके फरार हो गया था । बाद में उसको मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में देखा गया था और अरेस्ट कर लिया गया।

यूपी पुलिस जब उसको लेकर यूपी आ रही थी तो रास्ते में गाड़ी का एक्सीडेंट हो जाता है जिसमें वो भागने कोशिश करता है और मारा जाता है। अब इस कहानी पर फिल्म बनेगी तो निश्चित ही वो शानदार होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X