..................... सुपरहिट स्कैम सीरीज के दूसरे पार्ट के साथ वापस आ रहे हैं हंसल मेहत- स्कैम 2003, 20 हजार करोड़ का घोटाला | Hansal mehta announce scam 1992 2nd season of Scam 2003: The Curious Case of Abdul Karim Telgi - Hindi Filmibeat

सुपरहिट स्कैम सीरीज के दूसरे सीजन के साथ वापस आ रहे हैं हंसल मेहता- स्कैम 2003, 20 हजार करोड़ का घोटाला

पिछले साल डायरेक्टर हंसल मेहता घोटाले को लेकर स्कैम 1992 वेब सीरीज लेकर आए। इस सीरीज ने रातोंरात धमाल मचा दिया और एक्टर प्रतीक गांधी को खूब फेम मिला। अब दर्शकों के लिए नई खुशखबरी है कि फैंस को इस सीरीज का नया सीजन जल्द ही देखने को मिलेगा। इस अपार सफलता के बाद हसंल मेहता ने स्कैम का नये सीजन का ऐलान किया है।

इस बार स्कैम की दुनिया में वह साल 2003 का स्टैंप पेपर वाला घोटाला पर्दे पर दिखाने जा रहे हैं। जी हां, दर्शकों को स्कैम 2003 देखने को मिलेगा। हंसल मेहता की नई सीरीज का नाम होगा Scam 2003: The Curious Case of Abdul Karim Telgi।

scam 2003

करोड़ों के हुए घोटाले का मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी था, जिसमें 2003 में हुए स्टैंप घोटाले की इनसाइड स्टोरी को दर्शाया जाएगा। इस बार एक्टर कौन होंगे और क्या स्टारकास्ट होगी अभी इस बारे में ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।

नई स्कैम में क्या होगा खास

नई स्कैम में क्या होगा खास

इस बार स्टैंप घपले को सीरीज में दर्शाया जाएगा। फैंस देखेंगे कि कैसे आरोपी अब्दुल करीम ने पूरे प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर करोड़ों की चपत लगाई थी।

20 हजार करोड़ का घोटाला

20 हजार करोड़ का घोटाला

इस आरोपी ने 20 हजार करोड़ का घपला किया था। जिसने देश में ही नहीं दुनियाभर में सुर्खियां बटौरी थी। देश के सबसे बड़े स्कैंडल में से एक इस स्टोरी को अब पर्दे पर दिखाया जाने वाला है।

सजा और फिर मौत

सजा और फिर मौत

आरोपी अब्दुल करीम को 2007 में 30 साल की सजा सुनाई गई थी। लेकिन साल 2017 में मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से उसकी मौत हो गई।

 प्रतीक गांधी क्या फिर से दिखाई देंगे

प्रतीक गांधी क्या फिर से दिखाई देंगे

स्कैम 1992 में दमदार रोल में प्रतीक गांधी नजर आए थे। जिसके बाद हर प्रोड्यूसर और निर्देशक की नजर इस अभिनेता पर अटकी थी, उनके अभिनय को सभी ने शानदार बताया था। लेकिन अब सवाल ये खड़ा होता है कि प्रतीक गांधी को क्या फिर से इस सीरीज के नए सीजन में जगह मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X