अमर के जाने से और भी हॉट हो जाएगा बिग बॉस का घर

इस खबर के साथ ही इस घर में रहने वाली सारी महिला सद्सयों ने राहत की सास ली है, क्योंकि अब तक वो सिर्फ एक ही मेल कैंडीडेट के साथ रह रही थी और वो है शक्ति कपूर। हम आपको बता दें के अमर उपाध्याय ने छोटे पर्दे पर क्योंकि सास भी कभी बहू थी से इंट्री की थी, उसमें इन्होंने मिहिर विरानी का रोल निभाया था जिसे हर घर में काफी पसंद किया गया था।
इस घर में वो आज अपना पहला कदम रखेंगे, इस प्रोग्राम का हिस्सा बनने के बारे में अमर का कहना है कि यह मेरे लिए बहुत ही बड़ा चैलेंज है क्योंकि मैं रियल लाइफ में बहुत ही फन लवींग पर्सन हूं और मुझे पार्टी करना बेहद पसंद है। तो मैंने खुद को आज़माने के लिए इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने का फैसला किया है।
इन्होंने खुद कहा कि मेरे बिग बॉस में आने से इस घर में और भी गर्मी बढ़ जाएगी, अभी तक इस घर में शक्ति रह रहे थे, उनके लिए मेरा मानना है कि वो सबके लिए अंकल ही हैं। मेरे आ जाने से इस घर में अब असली मर्द आ जाएगा, अब शक्ति को नहीं वो सब मुझे ही देखेंगी।
अगर दर्शक यह सोच रहे हैं कि मैं मिहिर के जैसा हूं तो मैं यह साफ कर दूं कि मैं वैसा बिलकुल भी नहीं हूं मेरे लिए लाइफ का दूसरा नाम फन है और मैं इस घर में अपने असली किरदार में ही नज़र आउंगा। जो मिहिर से कोसो दूर है।
अमर के इस घर में आ जाने से लगता है कि अब बिग बॉस के घर में काफी चेंजस आने वाले हैं क्योंकि अब तक इस घर की लड़कियां शक्ति के साथ रह रही थी जो उम्र के हिसाब से काफी बड़े है, अमर के आ जाने से शक्ति पर क्या असर पड़ता है, शक्ति किस तरह से रिएक्ट करते है, खास तौर पर जब लड़कियां शक्ति पर नहीं इस हैंडसम पर ध्यान देना शुरू करेंगी तो शक्ति के व्यवहार में किस तरह का परिवर्तन आएगा.. इसके लिए देखते रहिए बिग बॉस 5...


Click it and Unblock the Notifications











