..................... Hamari Saas Leela has no TRP | नहीं लुभा रहीं सास लीला - Hindi Filmibeat

नहीं लुभा रहीं सास लीला

By Priya Srivastava

Hamari Saas Leela on Colors has low TRP so Director and Producer are very sad.
किसी दौर में टेलीविजन पर पूरी तरह सास बहू के सीरियल का कब्जा हो गया था। लेकिन फिर कई सारे नये कंसेप्ट वाले शो शुरू हुए तो दर्शकों को वह नया अंदाज पसंद भी आने लगा। लेकिन एक बार फिर से टेलीविजन के निर्माता यह कोशिश करने लगे हैं कि वह टेलीविजन पर सास पर आधारित सीरियल की वापसी करें। उन्होंने की भी। लेकिन यह सारे शोज दर्शकों को पसंद नहीं आ रहे हैं।

हाल ही में कलर्स पर प्रसारित होनेवाले नये शो हमारी सास लीला का प्रसारण शुरू किया गया है। लेकिन शो को खास टीआरपी नहीं मिल पा रही है। जबकि इस शो के निर्माता आशित मोदी के कई सीरियल हिट रहे हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा उनमें से प्रमुख हैं। इस शो में अपरा मेहता लीड किरदार निभा रही हैं। लेकिन दर्शकों का कहना है कि इस शो में अपरा मेहता अत्यधिक एक्टिंग कर रही हैं और लोगों को उनका काम बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा।

यही वजह है कि दर्शकों ने इसे नकार दिया है। कुछ इसी तरह जीटीवी पर एक शो की शुरुआत की गयी है। मिसेज कौशिक की पांच बहुएं। यह शो भी दर्शकों को लुभाने में कामयाब है। टैम रेटिंग के विश्लेषकों का मानना है कि अब दर्शकों की पसंद बदल चुकी है। अब वे इस तरह के शोज देखना पसंद नहीं कर रहे हैं। विश्लेषकों का मानना है कि इन दिनों दर्शकों को पीरियड शोज बेहद पसंद आ रहे हैं। इमेजिन के शो चंद्रगुप्त मौर्य, झांसी की रानी, शोभा सोमनाथ की जैसे शोज बेहद पसंद किये जा रहे हैं। इसलिए हो सकता है कि आनेवाले समय में और भी ऐसे शो का निर्माण हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X