"हमारी बहू सिल्क" के कलाकारों पर संकट- बिना पैसे दिये गायब निर्माता, एक्ट्रेस ने की सुसाइड की कोशिश
कोरोना काल में इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के मजदूर से लेकर कलाकार तक संकट से गुजर रहे हैं। कई संघ और कलाकार मदद के लिए सामने आए हैं, लेकिन संकट काफी बड़ा है। हाल ही में टीवी सीरियल "हमारी बहू सिल्क" की खबर सामने आई है, जहां निर्माता ने पिछले कई महीनों से शो से स्टारकास्ट से लेकर टेक्नीशियन तक, किसी को भी पेमेंट नहीं दिया है। शो से जुड़ी ये सच्चाई तब सामने आई जब सीरियल की टीम से एक कलाकार के आत्महत्या करने की बातें सामने आने लगीं।
अपनी परेशानी को लेकर सीरियल की टीम ने जीटीवी से लेकर फिल्म कर्मचारियों की फेडरेशन तक से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। कलाकारों ने अब महाराष्ट्र सरकार से इस बारे में दखल देने की मांग की है।

टीवी सीरियल के लीड स्टार जान खान, चाहत पांडे और रीवा चौधरी के अनुसार मेकर्स ने उनकी सैलरी देने से साफ मना कर दिया है। शो के कलाकारों और क्रू मेंबर्स के पूरे कार्यकाल का अभी तक उन्हें भुगतान नहीं किया गया है। और अब वो संपर्क में भी नहीं आ रहे हैं। बता दें, पिछले साल जून में 'हमारी बहू सिल्क' सीरियल लॉन्च किया गया था और 6 महीने बाद ही इसे बंद कर दिया गया।
शबाना आजमी ने शेयर की पाकिस्तानी बच्चों की पुरानी तस्वीर,जताया दुख- लोगों ने कहा, फेक न्यूज मत फैलाओ


Click it and Unblock the Notifications