खूबसूरती की हद...देखें दिव्यांका की हल्दी सेरेमनी..PICS
दिव्यांका त्रिपाठी की हाल ही में हल्दी की रस्म हो गई है। यूं तो हमें बार-बार उनकी खूबसूरती को बयां करने की जरूरत नहीं है लेकिन फिर भी बता देते हैं कि इस दौरान भी वो बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थीं। अपनी हल्दी की रस्म के दौरान दिव्यांका ने पीले रंग का लहंगा पहना था, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था।

उन्होंने अपनी परिवार और दोस्तों के साथ इस सेरेमनी को मनाया और खूब मस्ती भी की। शादी के सभी फंक्शन दिव्यांका के होमटाउन भोपाल में हो रहे हैं। पूरा परिवार अपनी दिव्यांका के लिए काफी खुश दिखाई दे रहा है। दिव्यांका को उनकी मां, चाची, कज़िन और बाकी परिवार की महिलाओं ने हल्दी लगाई। इस दौरान दिव्यांका के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी।
Divek wedding : दिव्यांका को टीम ने कहा 'अलविदा' और हो गए इमोशनल!
आपको बता दें कि दिव्यांका और विवेक कल यानि 8 जुलाई को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दिव्यांका और विवेक अगस्त 2015 में पहली बार एकदूसरे से मिले थे। इन दोनों की शादी का इनके सभी फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। लेकिन अब आपको ज्यादा इंतजार करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि शादी का दिन मानो आ ही गया।
इनकी शादी बिल्कुल पारंपरिक ढंग से होगी। विवेक बारात लेकर 7 जुलाई को यानि आज भोपाल पहुंचेंगे और आज ही संगीत सेरेमनी होगी फिर कल दोनों की शादी होगी। बताया जा रहा है कि ये दोनों मुंबई में अपने खास-खास लोगों को रिसेप्शन पार्टी भी देंगे।
बताया जा रहा है कि जैसे ही ये दोनों अपनी शादी के सारे फंक्शंस खत्म कर लेंगे उसके बाद दोनों अपने हनीमून के लिए निकल जाएंगे। विवेक ने हनीमून डेस्टिनेशन सरप्राइज़ रखा हुआ है। उम्मीद है कि दोनों विदेश में ही अपना हनीमून मनाएंगे।
तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications