BIGG BOSS 11..हैलो, मैं दाऊद इब्राहिम बोल रहा हूं..वाइल्ड कार्ड Entry..
बिग बॅास 11 में एक बार फिर दाऊद की आवाज की गुंज सुनाई देगी। जी हां, जुबैर खान के बाद अब एक और नाम बिग बॅास 11 से जुड़ने जा रहा है। जिसका सीधा कनेक्सन दाऊद इब्राहिम से है।
हैकर मनीष भंगाले की बिग बॅास में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर हो सकती हैं। भंगाले वहीं है जिन्होंने बीजेपी नेता एकनाथ खड़से का अंडरवर्ल्ड डाॅन दाउद इब्राहिम से कनेक्शन होने का दावा किया था।

उन्होंने कहा था कि खडसे और दाऊद के बीच फोन पर बात हुई थी। जिसमें दाऊद ने कहा खा कि हैलो, मैं दाऊद इब्राहिम बोल रहा हूं।इसके बाद खडसे को अपने मंत्री पद से हाथ धोना पड़ा था।
गौरतलब है कि बिग बॅास में अपनी एंट्री का खुलासा करते हुए भंगाले ने कहा है कि पांच दिन पहले मुझे बिग बॅास में एंट्री के लिए कॅाल आया था।
उन्होंने कहा कि वह मुझे इसके लिए कानूनी सहयोग प्रदान करेंगे। हालांकि भंगाले की एंट्री होती है या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा।
यहां देखिए बिग बॅास 11 की अब तक की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी..


Click it and Unblock the Notifications
