ड्रग्स केस के बाद हर्ष ने भारती सिंह के साथ तस्वीर की शेयर, ट्रोलर्स ने दी गंदी गाली, मिला तगड़ा जवाब
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की ड्रग्स केस में गिरफ्तारी और जमानत के बाद अभी तक चर्चा जारी है। टीवी इंडस्ट्री का लोकप्रिय नाम होने के कारण भारती सिंह और उनके पति हर्ष का ड्रग्स केस में नाम सामने आने के साथ सोशल मीडिया पर दोनों लगातार ट्रोल हो रहे हैं। भारती सिंह और हर्ष लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं।
ड्रग्स केस के कारण दोनों कुछ देर के लिए अपने इंस्टाग्राम से दूर रहे हैं। लेकिन फिर से लौट आए हैं। हर्ष ने अपनी पत्नी भारती सिंह के साथ बैक टू बैक कई तस्वीरें पोस्ट की। इन तीन तस्वीरों को पोस्ट कर हर्ष ने भारती के लिए अपना प्यार और साथ दिखाने की कोशिश की है।

हर्ष ने भारती के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की है। जहां दोनों एक दूसरे के आंखों में देखते नजर आ रहे हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए हर्ष ने कैप्शन में लिखा है कि जब हम साथ होते हैं तो कुछ और महत्व नहीं रखता।


Click it and Unblock the Notifications