ग्लैमर के बीच गुम होता बचपनः हार जीत

ग्लैमर की दुनिया में छिनती बच्चों की मासूमियत हेमंत प्रभु के निर्देशन में बनने वाला शो हार-जीत इमेजिन टीवी पर दिखाई देने वाला है। प्रभु ने का मानना है कि बच्चों की मासूमियत बहुत कम उम्र में ही खोती जा रही है, और इसके लिए उनके माता पित जिम्मेदार हैं।
माता पित अपने अधूरे सपनों को अपने बच्चों के माध्यम से पूरा करने की कोशिश करते हैं, भले ही इसकी कीमत उनके बच्चों की खुशियां ही क्यों ना हों। हार-जीत दो अलग-अलग आर्थिक पृष्ठभूमि वाली दो बच्चियों की कहानी पर आधारित है। शो में दिखाया गया है कि कैसे दोनों के अभिभावक अपने सपनों को अपनी बच्चियों पर थोपते हैं।
इस शो में जन्नत जुबैर रहमानी ने अमीर बच्ची ईशा की, जबकि खुशाली हिरानी ने गरीब बच्ची मिहिका की भूमिका निभाई है। वहीं इमेजिन टीवी के प्रोग्रामिंग हेड सौरभ तिवारी ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को पे चेक की तरह इस्तेमाल करते हैं और यह केवल ग्लैमर की दुनिया की समस्या न होकर एक वैश्विक समस्या है।


Click it and Unblock the Notifications











