गुत्थी बनी 'छुटकी', कपिल से सीधे टक्कर
जिनका कपिल और शो के आयोजकों का जमकर विवाद हुआ था और गुत्थी उर्फ सुनील ग्रोवर ने शो छोड़ दिया था। जिसके बाद निसंदेह शो की टीआरपी पर असर हुआ है। हालांकि शो आज भी नंबरों के गेम में अव्वल है, बावजूद इसके लोगों को शो में गुत्थी की कमी महसूस होती है।
कपिल और सुनील का झगडा़ काफी हाईलाइट हुआ था जिसकी वजह से शो ने सुनील को गुत्थी करेक्टर कहीं भी प्ले करने से मना कर दिया था।जिसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सुनील ग्रोवर अपना खुद का नया शो लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है 'छुटकी'।
शो का प्रोमो आना शुरू भी हो गया है, इस शो में भी सुनील महिला का ही किरदार निभाने वाले हैं जिसका नाम है 'छुटकी', अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि "स्टार प्लस और सुनील ग्रोवर ने गुत्थी के रूप में कई फेरबदल करने के बारे में सोचा।
अंत में उन्होंने नए महिला अवतार को छुटकी नाम दिया। सुनील और चैनल सुनील ग्रोवर के कार्यक्रम को एक नई पहचान देना चाहते हैं। वे इसे कपिल शर्मा के शो को आगे की कड़ी जैसा नहीं दिखाना चाहते।"
इस शो में चुटकुले, परिहास और व्यंग्य के जरिये कपिल शर्मा के कार्यक्रम से अलग बनाने की योजना बनाई जा रही है। कहा जा रहा है कि सुनील के शो का प्रसारण समय कपिल के कार्यक्रम से पहले होना तय हुआ है।
कपिल का कार्यक्रम रात 10 बजे प्रसारित होता है, जबकि सुनील का रात 8.30 बजे हुआ करेगा। इस कदम के पीछे एक-दूसरे से प्रतियोगिता करने की बजाय दोनों का अस्तित्व बनाए रखने का विचार है.।"
लेकिन सोचने वाली बात है कि दोनों ही कलाकारों का झगड़ा जब इतना हाईलाइट हुआ है तो भला दोनों के शो की तुलना कैसे नहीं होगी? दोनों में तो अब सीधी टक्कर होने की संभावना है देखते हैं कि इस लड़ाई में कौन बाजी मारता है?


Click it and Unblock the Notifications
