गुत्थी ने खोले कपिल शर्मा के SECRETS..
[टेलीविजन] टीवी शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में गुत्थी का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा से जुड़ी कई बातें कहीं। जी हां, शो में गुत्थी और कपिल को भले ही हमेशा लड़ते- झगड़ते दिखाया जाता है, लेकिन रियल लाइफ में ऐसा नहीं है।

गुत्थी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि कपिल शर्मा आज इतने सफल कॉमेडियन हैं, लेकिन उनमें इस बात की जरा भी घमंड नहीं है। वो इस बात का किसी को भी अहसास नहीं होने देते कि आज वो इतने पॉपुलर हैं।
सुनील ग्रोवर काफी समय से गुत्थी बनकर सबका मनोरंजन करते आए हैं। उन्होंने कहा कि, कपिल बहुत अच्छे इंसान हैं और हमारी बॉण्डिंग बहुत स्पेशल हैं। वो टीवी पर काफी अच्छा कर रहे हैं और फिल्मों में भी काफी बिजी हैं। यूं कहा जा सकता है कि उनके पास घमंड दिखाने का समय ही नहीं है।
Tv के साथ साथ फिल्मों से भी अच्छे पैसे कमाते हैं ये एक्टर!
गुत्थी ने कपिल की तारीफ करते हुए कहा कि, काफी कम लोग होते हैं जो इतनी ऊपर चढ़ पाते हैं। कपिल ने अपनी मेहनत से यह सफलता पाई है और वे इसकी इज्जत करते हैं। यह सबके बस की बात नहीं है। उन्होंने बताया कि फिलहाल वे भी कुछ और फिल्मों में बिजी हैं, लेकिन उसकी जानकारी अभी नहीं दे सकते। बता दें, सुनील को हमने फिल्म गब्बर इज बैक में देखा है।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications











