सुनील ग्रोवर ने पैसों की वजह से छोड़ दी कॉमेडी नाइट्स!
सुनील ग्रोवर के किरदार गुत्थी को लोगों ने बहुत पसंद किया है। उनकी कविताएं तो खासतौर पर लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती हैं। सुनील ग्रोवर के शो को छोड़ने से शो में काफी सूनापन तो आ ही जाएगा लेकिन कपिल के होते हुए किसी को कोई कमी महसूस नहीं होगी। वैसे भी कपिल शर्मा अपने शो को और भी हिट करने के लिए हर एक संभव कोशिश कर रहे हैं। कपिल शर्मा अब क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भी अपने शो में एक बार बुलाना चाहते हैं। कपिल सचिन तेंदुलकर के बहुत बड़े फैन हैं और वो चाहते हैं कि सचिन क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद एक बार कॉमेडी नाइट्स के शो में भी आएं।
कपिल शर्मा ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए कहा सचिन तेंदुलकर के खेलने का तरीका बहुत अच्छा है। उनकी शैली अद्भुत है। हाल ही में उन्होंने जो रिटायरमेंट का फैसला किया है मैं उसका सम्मान करता हूं। मैं चाहता हूं कि रिटायरमेंट के बाद सचिन तेंदुलकर एक बार मेरे शो में आएं। यदि सचिन मेरे शो में आते हैं तो मेरे लिए इससे बड़ी कोई खुसी की बात नहीं हो सकती।


Click it and Unblock the Notifications
