कॉमेडी नाइट्स विद कपिल: जब खुद रो दिये दुनिया को हंसाने वाले
[टेलीविजन] पिछले तीन सालों से आपको हंसाने वाला शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल 17 जनवरी से बंद हो गया है। जल्द ही शो के आखिरे एपिसोड को चैनल पर टेलीकास्ट किया जाएगा।
[अब बोल कर दिखाओ 'बाबाजी का ठुल्लू']
मगर शो के टेलीकास्ट होंने से पहले आखिरी एपिसोड की एक क्लिप सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इस क्लिप को लोग बहुत पसंद कर रहे है। इस वीडियो में जो खास बात देखने को मिली है वो यह है कि गुत्थी यानी सुनील ग्रोवर बेहद भावुक नजर आ रहे हैं।

जब फैन्स ने उनसे उनके सिग्नेचर सॉन्ग(हम आए हैं इस बगिया में) गाने की अपील की तो गुत्थी फूट-फूटकर रो पड़े। गुत्थी ने जनता की ख्वाहिश को पूरे किया।
[पलक को लगा 'मेसेंजेर ऑफ़ गॉड' का श्राप... पहुंची जेल!]
सुनील ग्रोवर उर्फ़ गुत्थी ने फैन्स का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि,इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया। मैं इसे बहुत मिस करने वाला हूं। यह मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा दौर था और मैं नहीं जानता कि यह कभी वापस भी आएगा।
शो के समापन के दौरान कॉमेडी नाइट्स की पूरी टीम बेहद भावुक नजर आई। शो के आखिरी एपिसोड की शूटिंग 9 जनवरी को की गयी थी। शो के आखिरी एपिसोड में शो में खिलाड़ी अक्षय कुमार और निम्रत कौर अपनी फिल्म एयर-लिफ्ट का प्रमोशन करते हुए नजर आयेंगें।
[LIMIT: इस टीवी एक्टर का 'अश्लील गेम' पड़ गया भारी...फूटा भांडा!]
खिलाड़ी कुमार ने कपिल की तारीफ़ करते हुए कहा कि मैं कई बार कॉमेडी नाइट्स में आ चुका हूं और यह मेरा अब तक का सबसे अच्छा एपिसोड रहा है। मैंने इस बार बेहद मस्ती की। यह शो बहुत सारे लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाया है।


Click it and Unblock the Notifications











