Gurucharan Singh ने बताया कितने मुश्किल थे वो 25 दिन, कहा- 'बस स्टैंड पर सोए, 17 दिनों तक पैंट नहीं धोई और...

Gurucharan Singh

Gurucharan Singh Struggle: गुरुचरण सिंह, जिन्हें हिट सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी के किरदार के लिए जाना जाता है, 22 अप्रैल को दिल्ली से लापता हो गए थे। वह 25 दिनों के बाद घर लौटे और दावा किया कि वह स्पिरिचुअल जर्नी पर गए थे।

पिंकविला के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, गुरुचरण ने अपने लापता होने के दौरान रेलवे प्लेटफॉर्म और बस स्टैंड पर सोने की बात याद की। एक्टर ने बताया- "मैं होटल में तो जा नहीं सकता था। पैसे भी वैसे थे नहीं।" जब उनसे पूछा गया कि वे एक जैसे कपड़े पहनते थे। एक्टर ने कहा, "मेरे पास बहुत कम कपड़े थे और मैंने कुछ कपड़े फेंक दिए थे क्योंकि मुझे लगा कि मेरा बैग भर गया है। मैं 1-2 दिनों तक नहाया भी नहीं था।"

उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने बैग में एक एक्स्ट्रा टी-शर्ट रखी थी, यह सोचकर कि उन्हें आगे की जर्नी के दौरान इसकी जरूरत पड़ सकती है। उन्होंने कहा- "मैं अपनी टी-शर्ट गुरुद्वारे में धोता था और उसे सुखाने के लिए रख देता था। अगर मेरे पास समय नहीं होता, तो मैं वही गीली टी-शर्ट पहन कर चला जाता था। मैंने अपनी पैंट 17 दिनों तक बिना धोए ही पहनी। मैंने इसके लिए भगवान से प्रार्थना की।" गुरुचरण सिंह ने कहा कि उस दिन भगवान ने उनकी मदद की और वे अपनी पैंट धो पाए, उसे सुखा पाए और उसे पहन पाए।

50 वर्षीय गुरुचरण ने बताया कि वह ट्रेन के जनरल डिब्बे में ट्रैवल करते थे और लापता होने के दौरान उनकी पहचान नहीं हो पाई। टिकट चेकर उन्हें पहचान नहीं पाए, क्योंकि उन्होंने केवल टिकट की तारीख देखी। गुरुचरण ने यह भी बताया कि वह भारी कर्ज में डूबे हुए हैं और उन्होंने यह एक्सेप्ट करने में कोई शर्म नहीं है, क्योंकि वह समय पर अपनी ईएमआई और क्रेडिट कार्ड बिल का पेमेंट कर रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: gurucharan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X