..................... Gurucharan Singh aka Sodhi condition becomes critical, Haven't drunk water for 19 days - Hindi Filmibeat

19 दिनों से नहीं पिया पानी, गंभीर हुई 'सोढी' उर्फ गुरुचरण सिंह की हालत!

gurucharan singh

Gurucharan Singh Health- तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम सोढी यानि गुरुचरण सिंह इस वक्त खबरों का हिस्सा हैं। कुछ समय पहले उनकी तबियत बिगड़ी थी और उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

इस वक्त जो खबरें उनकी तबियत को लेकर आ रही हैं वो आपको काफी झटका देने वाली हैं। पता चला है कि अभिनेता हालत पहले से ज्यादा बिगड़ गई है। जी हां, उनके करीबी दोस्त ने एक खुलासा करते हुए फैंस को चिंता में डाल दिया है।

खाना पीना बंद

खबरों की मानें तो गुरुचरण सिंह ने कई दिनों से खाया पिया नहीं है और हालत लगातार बिगड़ रही है। करीबी की मानें तो ये 19वां दिन है जब उन्होने पानी नहीं पिया है। हालांकि ऐसा क्यों हो रही है और वो किस समस्या से ग्रसित हैं इसको लेकर खुलासा नहीं हो पाया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक उनको भक्ति सोनी ने बताया है कि अभिनेता की हालत खराब हो रही है। कहा कि, पहले भी दो बार उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

इसके बाद फिर से उनकी हालत खराब हुई तो उनको सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है। कहा जा रहा है कि 19 दिन से कुछ ना खाने पीने के बाद उन्होने सांसारिक जीवन से सन्यास का ऐलान किया है।

कर्ज के कारण खराब हुई लाइफ

तारक मेहता.. शो में सबको हंसाने वाली सोढी रियल लाइफ में काफी परेशान थे। बताया जाता है कि उनपर करीब 1.2 करोड़ रुपए का कर्ज था और पारिवारिक समस्याएं थीं। यही कारण है कि उनकी मानसिक स्थित पर भी इसका असर पड़ा है। देखने वाली बात होगी कि इस समस्या से वो कैसे निपटते हैं और फिर से धमाका करते नजर आते हैं। फिलहाल उनके फैंस उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।

Read more about: gurucharan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X