पार्टी के बाद गुरमीत देबीना को भीड़ ने घेरा, पत्नी को बचाते हुए एक्टर हुए घायल, वीडियो में दिखाई हालत

Gurmeet Debina Viral Video: 'खामोशियां' के अभिनेता गुरमीत चौधरी अपनी पत्नी देबिना बनर्जी को मुंबई में फैंस से बचाने की कोशिश में घायल हो गए हैं। मुंबई में गुरमीत के लाइव परफॉर्मेस के बाद उनके फैंस ने कपल को घेर लिया और वह सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़े। इस दौरान गुरमीत चौधरी ने अपनी पत्नी देबिना बनर्जी को फैंस के बीच से निकलकर सुरक्षित कार तक ले गए, लेकिन इस दौरान उनके पैर में चोट लग गई।
गुरमीत ने कही ये बात
गुरमीत ने मीडिया ये बातचीत के दौरान बताया कि परफॉर्मेस के बाद कई फैंस मंच के पीछे जमा हो गए। वहां भारी भीड़ थी और वे तस्वीरें लेने के लिए मंच पर पहुंच गए, खुद को संतुलित करना मुश्किल हो गया और यहां तक कि मेरा पैर भी मुड़ गया। देबिना और अन्य फैंस को भी चोटिल होने से बचाना था, क्योंकि कई बार इतनी भीड़ में एक्साइटमेंट के कारण ऐसा हो जाता है कि लोग घायल हो जाते हैं। तो किसी तरह हम फैंस को बचाते हुए वहां से निकलने में कामयाब रहे।
वीडियो हो रहा है वायरल
गुरमीत और देबीना का इस दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में गुरमीत और देबीना भीड़ से घिरे दिखाई दे रहे हैं और ये गुरमीत देबीना की सेफ्टी के लिए काफी मशक्कते करते दिखाई दे रहे हैं।
मिल रहे हैं ऐसे रिएक्शन
गुरमीत के इस व्यवहार पर यूजर्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा,'वाह! ये शख्स कितना शानदार है।' एक अन्य ने लिखा,'भीड़ को ध्यान रखना चाहिए। किसी के ऊपर इस तरह नहीं टूट पड़ना चाहिए।' हालांकि, कुछ लोग गुरमीत को ट्रोल करते भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इतनी भीड़ में आने की क्या जरूरत है?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'छोटी सी चोट को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जा रहा है।'
गुरमीत का करियर
बता दें कि गुरमीत चौधरी ने साइकोलॉजिकल थ्रिलर और हॉरर 'खामोशियां' से बॉलीवुड में कदम रखा और कई टीवी शो में भी काम किया। गुरमीत चौधरी को 'रामायण' में राम का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। चौधरी 'गीत - हुई सबसे पराई', 'पुनर्विवाह - जिंदगी मिलेगी दोबारा' में भी अभिनय किया है और वह 'झलक दिखला जा 5' के विजेता के रूप में भी उभरे।


Click it and Unblock the Notifications











