गुरमीत के जीतने में बिहार में जश्न ही जश्न
कलर्स के फेमस डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा का खिताब अपने नाम करने वाले टीवी अभिनेता गुरमीत चौधरी की जीत से पूरा बिहार जश्न में डूबा हुआ है। पूरे राज्य को अपने इस बेटे पर नाज है जिसकी जीत के लिए उन्होंने दिल खोलकर वोटिंग की थी।
पटना निवासी 20 साल की छात्रा शशि शर्मा ने बताया कि उन्हें पूरा भरोसा था कि गुरमीत ही यह प्रतियोगिता जीतेंगे इसलिए उन्होंने हमेशा उनके लिए वोट किया और झलक का कोई भी शो मिस नहीं किया। गुरमीत एक उभरता कलाकार है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि वो बहुत आगे जायेंगे।
आपको बता दें कि बिहार निवासी गुरमीत चौधरी ने रविवार को हुए झलक... का फाइनल अपने नाम कर लिया। गुरमीत और उनकी कोरियोग्राफर शंपा को 40 लाख का चेक दिया गया। गुरमित ने फाइनल में रश्मि देसाई और रित्विक को हराया।गुरमीत इन दिनों जी टीवी के मशहूर शो पुर्नविवाह में लीड रोल कर रहे हैं। इससे पहले गुरमीत रामायण सीरयल में राम और गीत में मान की भूमिका निभा चुके हैं। झलक के मंच पर गुरमीत ने अपने दिल की कई बातें बतायी जैसे कि वो क्लास छोड़-छोड़ कर माधुरी दीक्षित की फिल्में देखा करते थे और उनका पहला प्यार उनकी क्लास टीचर थीं।


Click it and Unblock the Notifications












