गुरमीत चौधरी ने 'बेदर्दी से प्यार का' सांग के लिए बनाया अनोखा टैटू, देखकर हो जायेंगे हैरान
गुरमीत चौधरी को नए गाने 'बेदर्दी से प्यार में कूल टैटू के साथ देखा गया है। जो कि चर्चा में है। गुरमीत ने इस कमाल के टैटू और बेमिसाल लुक्स के माध्यम से अपने फैंस को आश्चर्य में डाल दिया। इसके बारे में बात करते हुए गुरमीत कहते हैं, "यह मेरे लंबे समय के मेकअप आर्टिस्ट, अरविंद ठाकुर और मेरा संयुक्त प्रयास था। हम शूटिंग शुरू होने से पहले घंटों बैठकर अलग-अलग लुक्स पर चर्चा करते थे।
वे आर्ट के मास्टर हैं और उन्होंने इसके लिए शानदार काम किया है। हर दिन एक ही डिजाइन को तैयार करना काफी मुश्किल था, लेकिन उन्होंने इसे बरकरार रखा और इस कारण इसकी निरंतरता बखूबी बनी रही। मुझे बहुत खुशी है कि इसका परिणाम अद्भुत रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

"'देसी मुंडा' के फैंस ने इस प्रयास को काफी पसंद किया है और अपने फेवरेट एक्टर के सॉन्ग की रील्स बनाकर इसके लिए अपने प्यार को व्यक्त किया है, और साथ ही इन रील्स में गुरमीत का टैटू भी नजर आ रहा है।
खैर, इससे हम निश्चित रूप से यह निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि गुरमीत चौधरी के भीतर एक परफेक्शनिस्ट छिपा है और यह निश्चित रूप से उनके द्वारा किए गए सभी ऑन स्क्रीन कामों में दिखाई देता है। गुरमीत चौधरी का सॉन्ग 'बेदर्दी से प्यार का' अब टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया जा चुका है। नीचे देखिए इसका लिंक।


Click it and Unblock the Notifications











