OMG..सुपर स्टार की सुपरफास्ट ..प्लानिंग..जबरदस्त कमबैक FIX..
बॅालीवुड में हाथ आजमाने के बाद गुरमीत चौधरी एक बार फिर टीवी इंडस्ट्री में वापसी कर रहे हैं। वह मई से इसकी तैयारी शुरू करेंगे।
टीवी के सितारे इन दिनों लोकप्रियता का आसमान छू रहे हैं। इसकी सबसे खास वजह है टीवी शो। जो कि भारत के साथ इंडोनेशिया में भी चर्चित होते जा रहे हैं।
गौर करने वाली बात यह है कि इन सभी शो के कारण कई टीवी स्टार वहां के सुपर स्टार हैं। इतना ही नहीं कई पुराने शो आज भी इंडोनेशिया के टॅाप शो में से एक हैं।
उनमें से एक शो गुरमीत चौधरी का टीवी शो गीत भी है। जी हां। यह शो हाल ही में इंडोनेशिया में डब करके लांच किया गया। महज एक महीने के भीतर गुरमीत की एंट्री इंडोनेशिया के स्टार में हो गई। इसी के कारण अब उन्हें नया टीवी शो भी मिल गया है।

इंडोनेशिया के एक प्रोडक्शन हाउस ने गुरमीत को एक टीवी सीरीज का प्रस्ताव दिया है। गुरमीत को इस शो का कांसेप्ट बेहद पसंद आया है। इसका खुलासा खुद गुरमीत ने किया है। उन्होंने कहा है कि हाल ही में इस शो के मेकर्स भारत आए थे।
उन्होंने इस प्रोजेक्ट के सिलिसले में मुझसे बातचीत की। मुझे उनका कांसेप्ट बेहद पसंद आया है। मैं जल्द ही फाइनल बातचीत के लिए इंडोनेशिया जाऊंगा।
गौरतलब है कि इंडियन टीवी शो के लिए इंडोनेशिया के दर्शकों का पागलपन आपको हैरान कर देगा। टीवी के कई ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्हें इंडोनेशिया में सुपरस्टार का दर्जा दिया गया है। आइए देखते हैं उनकी एक झलक..


Click it and Unblock the Notifications