टीवी के 'राम-सीता' गुरमीत-देबिना पहुंचे अयोध्या, शादी की 10 वीं सालगिरह पर राम मंदिर के लिए बड़ा दान
टीवी के राम और सीता यानी कि गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने अपनी शादी की 10 वीं सालगिरह को इस बार स्पेशल बना दिया। इसकी वजह ये है कि वह इस बार किसी बड़े वेकेशन की बजाए धार्मिक होते हुए अयोध्या के राम मंदिर भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे। राम मंदिर के निर्माण के लिए गुरमीत-और देबिना ने दान भी किया।
अपनी शादी का जश्न राम मंदिर में मनाने के लिए गुरमीत और देबिना का मानना है कि इससे खूबसूरत दूसरी कोई जगह नहीं हो सकती है। टीवी के लोकप्रिय शो रामायण के दौरान ही गुरमीत और देबिना की मुलाकात हुई थी।

दोनों ने राम-सीता की भूमिका निभाई। दोनों का रिश्ता इतना मजबूत और गहरा हुआ कि दोनों ने शादी भी कर ली। बीते 10 साल से दोनों एक दूसरे के साथ हैं। यही वजह है कि राम-सीता की उनके दिल और जीवन में बेहद खास जगह है।

प्रेम का जश्न
गुरमीत ने अयोध्या जाने पर कहा कि हमारी शादी की 10 वीं सालगिरह बहुत ही खास है। राम मंदिर जाकर हमने अपने प्रेम का जश्न बनाया है।हमारे लिए ये करने से बेहतर दूसरा कोई तरीका नहीं हो सकता था।

साल 2008 की रामायण
गुरमीत ने आगे कहा कि अयोध्या जाना और यहां पर राम-सीता के दर्शन करना एक सुंदर अनुभव रहा है। बता दें कि साल 2008 में टेलीकास्ट हुई रामायण में गुरमीत और देबिना ने राम-सीता की भूमिका निभाई थी।

गुरमीत चौधरी ने लिखा जय श्री राम
देबीना और गुरमीत की शादी 15 फरवरी 2011 में हुई थी। दोनों की शादी को 10 साल हो गए। गुरमीत ने अपनी सभी तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है जय श्री राम। हम दोनों के लिए ये अहसास बेहद कीमती है। हम बहुत आभारी हैं। ये मेरे फेवरेट डेज में से एक है।

गुरमीत चौधरी अयोध्या में
गुरमीत ने जितनी भी तस्वीरें शेयर की हैं सभी में वह काफी खुश नजर आ हे हैं। साथ ही अयोध्या का नजारा भी तस्वीरों में खूबसूरत दिखाई पड़ रहा है।

गुरमीत ने बोला शो की वजह से यहां पर
एक वेबसाइट से बात करते हुए गुरमीत ने कहा कि हमारे पास उनका आशीर्वाद है। यही वजह है कि टीवी शो रामायण से अपनी छाप छोड़ने में हम सफल रहे हैं। आज हम जो कुछ भी हैं उस शो के कारण हैं।

गुरमीत और देबिना की जोड़ी
आपको बता दें कि गुरमीत जल्द ही हॅारर फिल्म द वाइफ में नजर आयेंगे। देबिना भी अपनी तस्वीरों के कारण चर्चा में रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











