नवरात्रि में गुरमीत चौधरी- देबिना के घर बेटी ने लिया जन्म, वीडियो शेयर कर दिखाई पहली झलक

टीवी की दुनिया के राम और सीता यानी कि गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी के घर नवरात्रि के मौके पर बेटी ने जन्म लिया है। खुद गुरमीत ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की। जहां पर गुरमीत ने अपनी बेटी की एक झलक भी दिखाई है। गुरमीत चौधरी ने एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में गुरमीत और देबिना ने अपने हाथ के बीच बेटी का हाथ रखा हुआ है और साथ ही गुरमीत ने लिखा है कि पूरी कृतज्ञता के साथ हम अपनी बेबी गर्ल का इस दुनिया में स्वागत करते हैं।गुरमीत ने यह भी जानकारी दी है कि उनकी बेटी का जन्म 3 अप्रैल 2022 को हुआ है। गुरमीत चौधरी ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने जीवन की इस बड़ी खुशखबरी को सभी के साथ साझा की है।

gurmeet choudhary

इससे पहले भी देबिना के बेबी बंप की फोटो गुरमीत ने कैप्शन के साथ शेयर कर लिखा था कि चौधरी जूनियर आ रहा है। देबिना और गुरमीत ने अपने माता-पिता बनने के सफर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जहां पर देबिना और गुरमीत ने प्रग्नेंसी के दौरान कई सारे वीडियो बनाए हैं। देबिना ने अपनी गोद भराई की भी कई सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की थीं।

गुरमीत के पिता बनने की इस पोस्ट पर कई फैंस और सेलेब्स ने बधाई वाली इमोजी शेयर की है। जय भानुशाली ने लिखा है कि बधाई हो गुरमीत और देबिना। अर्जुन बिजलानी और हिना खान के साथ भी कई सेलेब्स ने बेटी के घर आने की खुशी पर गुरमीत और देबिना को ढेर सारी शुभकामनाएं कमेंट के जरिए दी हैं।

बता दें कि देबिना और गुरमीत चौधरी की शादी 15 फरवरी 2011 को हुई थी। रामायण शो पर दोनों की मुलाकात दोस्ती हुई और यहीं से दोनों को रिश्ता शादी की तरफ आगे बढ़ा। गुरमीत से पहले कॉमेडियन भारती सिंह ने भी बेटे को जन्म दिया है। भारती और उनके पति हर्ष ने इंस्टाग्राम के जरिए यह जानकारी दी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X