टीवी की सीता ने बर्थडे पर पानी में लगा दी आग, पति के साथ सफेद ड्रेस में सेक्सी तस्वीरें Viral
टीवी के सबसे हॅाट कपल यानी कि रामायण के राम और सीता एक बार फिर अपनी तस्वीरों के कारण चर्चा में आ गए हैं। हम बात कर रहे हैं गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी की। टीवी शो रामायण में दोनों ने राम और सीता की भूमिका निभाई। इस शो की शूटिंग के दौरान दोनों को प्यार हुआ।
फिर क्या हो गई दोनों की शादी। बीते दिन यानी कि 18 अप्रैल को देबिना का जन्मदिन रहा। इस दौरान देबीना ने पति गुरमीत के साथ गोवा में हॅालीडे सेलिब्रेट किया। देबीना ने अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशन और जन्मदिन सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह गोवा में खूब मस्ती करते हुए बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं।

इतना ही नहीं इन सभी तस्वीरों में देबीना और गुरमीत का रोमांस भी देखने को मिल रहा है। इस तस्वीर में देबीना ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई है। आपको बता दें कि गुरमीत और देबीना ने साल 2011 में शादी की थी। लेकिन कुछ समय बाद गुरमीत ने एक तस्वीर शेयर की।
जिससे साफ पता चला कि दोनों ने 2006 में ही एक दूसरे से शादी कर ली। अपनी इस तस्वीर के साथ गुरमीत ने लिखा था कि जब मैं और देबीना शादी के लिए साथिया फिल्म स्टाइल में भागे।इसके बाद 2011 में गुरमीत और देबीना ने रजिस्टर मैरिज की। चलिए यहां देखते हैं देबीना की ये बोल्ड तस्वीरें..रामायण के बाद देबीना काफी बोल्ड हो गई हैं


Click it and Unblock the Notifications











