गुरमीत बने झलक दिखला जा के चैंपियन

झलक दिखला जा के ग्रांड फिनाले में गुरमीत को सबसे ज्यादा वोट मिले। टीवी पर इसका फाइनल मुकाबला चल रहा है, जिसकी रिकॉर्डिंग हो चुकी है। रिकॉर्डिंग के तुरंत बाद वनइंडिया के सूत्र ने गुरमीत के जीतने की खूबर दी, जो हम आपके साथ साझा कर रहे हैं। गुरमीत की कोरियोग्राफर शंपा थीं।
इस मौके पर जजेस की कुर्सी पर माधुरी दीक्षित, करण जौहर और रेमो डिसूजा थे। इनमें रेमो और माधुरी दोनों ने फाइनल में परफॉर्मेंस दी। रेमो ने भारती के साथ डांस किया। फाइनल मुकाबले में भारती ने अपनी कॉमेडी की कई झलकियां दिखाकर मुकाबले को मनोरंजक बना दिया।
वैसे झलक के प्रशंसकों को इस बार ईशा शरवानी के जीतने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन हाथ में फ्रैक्चर हो जाने की वजह से उन्हें बाहर होना पड़ा। ईशा ने जाते-जाते सर्वाधिक अंक बटोरे थे।


Click it and Unblock the Notifications











