गुरमीत चौधरी बनेंगे पिता, घर आएगा छोटा चौधरी, पत्नी देबिना बनर्जी ने दिखाया बेबी बंप, सेलेब्स ने दी बधाई

टीवी की दुनिया के राम और सीता यानी कि गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी माता-पिता बनने जा रहे हैं। कई दिनों तक इस खबर से फैंस को अनजान रखने के बाद गुरमीत चौधरी ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने जीवन की इस बड़ी खुशखबरी को सभी के साथ साझा की है। गुरमीत चौधरी ने पत्नी देबिना बनर्जी की बेबी बंप के साथ तस्वीर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा है कि चौधरी जूनियर आ रहे हैं।

आपके आशीर्वाद की जरूरत है। देबिना बनर्जी ने यहां पर एक शॉर्ट ड्रेस पहन रखी है और गुरमीत के साथ कपल फोटो के लिए पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं। गुरमीत चौधरी की इस तस्वीर पर लाखों लाइक मिल चुके हैं। टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने भी गुरमीत के पिता बनने की इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए बधाई के साथ हार्ट वाला इमोजी शेयर किया है।

Gurmeet chaudhary

मौनी रॉय ने अपना रिएक्शन देते हुए कैप्शन में लिखा है कि हे भगवान..हे भगवान दिल से आप दोनों को ढेर सारी बधाई प्यार। साथ ही कई सारी हार्ट वाली इमोजी भी शेयर की है। गौहर खान ने भी अपनी खुशी साझा करते हुए लिखा है कि इस अच्छी खबर पर ढेर सारी बधाई। भगवान आपकी रक्षा करे। इसी तरह कई सेलेब्स ने गुरमीत और देबिना को इस नए सफर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भेजी हैं।

बता दें कि पिछले साल अपनी शादी को 10 साल पूरे होने का जश्न गुरमीत और देबिना ने सेलिब्रेट किया। देबिना और गुरमीत चौधरी की शादी 15 फरवरी 2011 को हुई थी। देबीना और गुरमीत की पहली मुलाकात मुंबई में टीवी शो रामायण के सेट पर हुई थी। नच बलिए 6 में भी गुरमीत और देबिना की जोड़ी धमाल करते हुए नजर आ चुकी है।

देबीना उम्र में गुरमीत से 4 साल बड़ी हैं। बताया जाता है कि कपल की पहली शादी 2006 में हुई जहां दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की। इसके बाद दोबारा से दोनों की शादी परिवार की मर्जी से साल 2011 में हुई। गुरमीत ने एक इंटरव्यू में कहा था कि देबीना ने संघर्ष के दिनों में उनका काफी साथ दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X