"अब सलमान खान का रोल है तो मुझे Homework करना पड़ता है"
टीवी पर राम बनकर हर घर में फेमस हो चुके गुरमीत चौधरी अपनी अगली फिल्म लाली की शादी में लड्डू दीवाना की तैयारी कर रहे हैं और उन्होंने फिल्म के बारे में बात की।
टीवी पर राम बनकर सबका दिल जीत चुके गुरमीत चौधरी फिल्मों में बहुत सफल पारी की शुरूआत नहीं कर पाए। उनकी फिल्म वजह तुम हो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी वहीं डेब्यू फिल्म खामोशियां किसी को याद भी नहीं है।
टीवी पर गुरमीत गीत हुई सबसे पराई के बाद सबके दिलों की धड़कन बन चुके थे लेकिन अब गुरमीत फिल्मों पर फोकस करते नज़र आ रहे हैं। उनकी अगली फिल्म है लाली की शादी में लड्डू दीवाना।

इस फिल्म में गुरमीत अक्षरा हासन और विवान शाह के साथ नज़र आ रहे हैं। उनका कहना है कि फिल्म में उनका रोल राजश्री प्रोडक्शन्स के प्रेम जैसा है और इसलिए वो फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं।
गुरमीत ने बताया कि राजश्री और सलमान खान की फिल्मों का हमेशा से फैन रहा हूं। सलमान खान की फिल्में देखकर बड़ा हुआ है और उन्हीं के प्रेम वाली छवि को जीने की कोशिश भी करता हूं।
[टीवी पर एक नहीं, 10 शाहरूख खान हैं...आप भी मिल लीजिए!]
इतना ही नहीं, गुरमीत ने ये भी बताया कि अपने रोल के लिए वो सलमान खान की प्रेम वाली दोनों फिल्में यानि कि हम साथ साथ हैं औऱ हम आपके हैं कौन कई बार देख चुके हैं। यूं कहिए अपने रोल की तैयारी के लिए ये उनका होमवर्क हो चुका हैं।
उम्मीद है कि गुरमीत की फिल्मी पारी भी उतनी ही सफल हो, जितना कि टीवी की है। वहीं कुछ टीवी के सितारे ऐसे हैं जो अपने स्टारडम के कारण टीवी से लेकर बॉलीवुड तक पर छाए हैं -


Click it and Unblock the Notifications











