सोनी टीवी के 'क्यों उत्थे दिल छोड़ आए' में नेगेटिव रोल निभाएंगी गुरदीप कोहली, पढ़िए डिटेल
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के पॉपुलर शो 'क्यों उत्थे दिल छोड़ आए' ने काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है और समय के साथ यह दर्शकों का पसंदीदा शो बन गया है। अब इस शो में अमृत यानी ग्रेसी गोस्वामी और रणधीर यानी ज़ान खान के बीच थोड़ा और तड़का लगाएंगी एक्टर गुरदीप कोहली।
गुरदीप इस शो में नेगेटिव किरदार निभा रही हैं, जो कावेरी प्रताप सिंह बनकर इस शो में आएंगी। वे वीर यानी कुणाल जयसिंह की मौत के बाद अमृत और रणधीर की जिंदगी में खलनायिका का रोल निभाएंगी। यह कहानी अब इस बात पर केंद्रित रहेगी कि कैसे कावेरी अपनी लालच के चलते रानी नलिनी का राज सिंहासन हथियाना चाहती है। यह देखना दिलचस्प होगा कि कैसे उनकी एंट्री से इस शो में जबर्दस्त ड्रामा आएगा।

अपनी एंट्री को लेकर गुरदीप कोहली यानी कावेरी प्रताप सिंह कहती हैं, "मैं कावेरी का रोल निभाने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। यह मेरे लिए अनोखा और चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि मेरे किरदार में ग्रे शेड है। वो न सिर्फ स्वभाव में नेगेटिव है बल्कि लालची भी है, और दर्शकों के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि वो किस तरह अमृत, रणधीर और नलिनी की जिंदगी में तूफान खड़ा करती है। मैं उम्मीद करती हूं कि मुझे इसकी शूटिंग करने में जितना मजा आया, उसी तरह से दर्शक भी मुझे कावेरी के रोल में स्वीकार करेंगे।"
यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि कावेरी कैसे इस परिवार में अपनी पहचान बनाती है?देखते रहिए 'क्यों उत्थे दिल छोड़ आए', सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।


Click it and Unblock the Notifications