>बाहुबली की मां शिवगामी का ऐसा कनेक्शन..आपको हैरान कर देगा..
बाहुबली की सफलता का जादू छोटे पर्दे पर भी पहुंच गया है। क्या आपको पता है कि शिवगामी अब टीवी की दुनिया में भी शामिल हो गई हैं।वजह बेहद चौंकाने वाली है।
बाहुबली को रिलीज हुए लगभग एक महीने होने आए हैं। इसके बावजूद दर्शकों से लेकर इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर इसका खुमार सिर चढ़ कर बोल रहा है। आलम यह है कि टीवी के कई कलाकारों की तुलना बाहुबली के किरदारों से की जा रही है।
बहुत ही जल्द छोटे पर्दे पर देवसेना की कहानी दिखाई जाएगी। वहीं पर जी टीवी के शो सेठजी से शिवगामी यानी कि राम्या कृष्णन का नाम जुड़ गया है। जी हां।

इस शो में मुख्य भूमिका गुरदीप कोहली निभा रही हैं। उनके किरदार की छवि की तुलना शिवगामी के किरदार से की जा रही है। हर तरफ यही चर्चा है कि शिवगामी के लुक से लेकर उस किरदार के स्वभाव की परछाई सेठजी में गुरदीप का किरदार है।
खुद गुरदीप भी इस बात को मानती हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मैं बेहद खुश हूं यह जानकर कि लोग मेरे किरदार को शिवगामी से जोड़ रहे हैं।
मेरे ख्याल से जब भी कोई महिला अपने अधिकारों और एक सही उद्देश्य से सामने आती है तो वह शिवगामी के किरदार की तरह ही होता है। शिवगामी की तरह मेरा किरदार भी परंपरा,महिला अधिकार और ताकत को प्रस्तुत करता है।
गौरतलब है कि भले ही टीवी पर इन दिनों बाहुबली का शोर मचा हो। लेकिन अगर छोटे पर्दे पर बाहुबली बनाई जाती तो क्या आप जानते हैं कि आखिरकार बाहुबली और देवसेना का किरदार किन एक्टरों पर फिट बैठता।
यहां देखिए...


Click it and Unblock the Notifications
