..................... Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Upcoming Twist 13 June Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert - Hindi Filmibeat

GHKKPM Spoiler Alert: सत्या के साथ जर्मनी जाएगी सई, सवि को रोकने के लिए भवानी काकू चलेगी चाल

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि सत्या को अपने अपाहिज होने पर गुस्सा आ रहा है और वो सई को भी कहता है कि वो विराट के पास जाना चाहती है तो जा सकती है। लेकिन सई ऐसा करने से मना कर देती है।

सई जर्मनी जाने की करेगी तैयारी

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सई सत्या के इलाज के लिए जर्मनी को डॉक्टर से बात करती है लेकिन वो उसे तुरंत आने के लिए कहते हैं कि क्योंकि वो दो हफ्तों के लिए अमेरिका जा रहे होते हैं। सई कहती है कि इतनी जल्दी आने की वजह से उसका बहुत खर्चा होगा तो जर्मनी के डॉक्टर उसे कहते हैं कि वो जर्मनी में आकर हॉस्पिटल जॉइन कर सकती है। डॉक्टर कहता है कि सई को जल्द से जल्द जर्मनी आना होगा नहीं तो वो भी सत्या के लिए कुछ नहीं कर पाएंगे। सई जर्मनी जाने के लिए तैयार हो जाती है।

भवानी काकू के मन में आया प्लान

सई जर्मनी जाने की बात पहले सत्या के परिवार को और फिर विराट को बताती है। विराट पूरी बात जाने बिना अपने काम के लिए निकल पड़ता है। सई विराट की ये बात भवानी काकू और अश्विनी सुन लेंगे। भवानी काकू कहेंगी कि सई सवि को इस तरह विदेश नहीं लेकर जाना चाहिए और विराट को सवि की कस्टडी भी ले लेनी चाहिए। वो किसी भी हाल में सवि को सई के साथ नहीं जाने देगी। भवानी काकू सवि को लेने के लिए स्कूल पहुंच जाती है और उसे अपने साथ चव्हाण निवास ले जाती है।

सवि नहीं जाएगी जर्मनी

सई को जब यह बात पता चलेगी तो उसे अजीब लगेगा और वो काकू से पूछेगी तो वो कहेगी कि वो बस सवि के साथ कुछ समय बिताना चाहती हैं। सई को लगेगा कि काकू के दिमाग में कुछ ना कुछ तो जरूर चल रहा है। भवानी काकू सवि और विनायक पर अपना खूब प्यार लुटाएगी। भवानी काकू सवि को भड़काने की कोशिश करेगी कि वो जर्मनी ना जाए और चव्हाण निवास में रुक जाए। सवि भवानी काकू की बातों में आ जाएगी और कहेगी कि वो चव्हाण निवास में ही रुकेगी। सवि जाकर विराट को कहेगी कि उसे जर्मनी नहीं जाना उसे चव्हाण निवास में ही रहना है। विराट भी ये बात सुनकर खुश हो जाता है।

अकेले निकलेगी सवि

विराट सई को फोन करता है और कहता है कि सवि जर्मनी नहीं जाएगी तो सई हैरान होगी। सवि भी सई को मना कर देगी कि वो जर्मनी नहीं जाएगी। सवि को रात में अपनी आई की याद आने लग जाती है और वो अपनी हरिणी ताई को बोलती है कि उसे घर जाना है। ऐसे करके वो सबके पास जाती है ताकि कोई उसे घर छोड़ दे लेकिन देर रात होने की वजह से कोई उसे घर छोड़ने नहीं जाता है। सवि अनपी आई को भी फोन मिलाती है लेकिन नहीं मिलता है और विराट भी उसका फोन नहीं उठाता है। सवि फिर अकेले ही घर जाने का प्लान करती है।

Read more about: ghum hai kisikey pyaar meiin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X