Gullak 4 एक्ट्रेस ने 3 साल तक पर्दे से बना ली थी दूरी, बोलीं- मैं खुद से सवाल करने लगी थी कि...

Gullak 4 Fame Helly Shah Acting Break: हाल ही में वेब सीरीज गुल्लक का सीजन 4 रिलीज किया गया। इस वेब सीरीज से टीवी की मशहूर अभिनेत्री हेली शाह ने अपना ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर लिया है। हालांकि आपको बता दें की हेली शाह को आखिरी बार 'इश्क में मरजावां 2' में देखा गया था। इसके बाद वह 3 साल तक स्क्रीन से गायब नजर आई।
हालांकि हेली शाह ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल 'गुलाल' से की। लेकिन एक्ट्रेस को असली पहचान सीरियल 'स्वरागिनी' से मिली थी। इसके बाद वह दीया और बाती हम, सूफियाना प्यार मेरा और ये रिश्ते हैं प्यार के जैसे शोज में नजर आए। इसी के अलावा उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी डेब्यू कर लिया।
'इश्क में मरजावां 2' में नजर आने के बाद हेली शाह ने काफी लंबे वक्त तक स्क्रीन से दूरी बना ली थी। अब इस पर हाल ही में उन्होंने चुप्पी तोड़ी और इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया। एक्ट्रेस ने कहा कि "मैंने शो न करने का फैसला लिया क्योंकि मैं इतने सालों से लगातार काम कर रही थी। इसीलिए मुझे आराम की जरूरत थी।"
हेली शाह ने आगे कहा कि "ये ब्रेक मेरे लिए आसान नहीं था। मैं मेंटली बहुत मजबूत थी। लेकिन फिर भी मैंने यह फैसला लिया। आप सोचते हो कि क्या आप सही काम कर रहे हैं, इसीलिए आप खुद से सवाल करने लगते हो। लोग सो रहे थे कि मैं बेवकूफी कर रही हूं। लेकिन इतने खाली वक्त में खालीपन महसूस होता है और इन तीन सालों में मैंने एक इंसान के तौर पर अपनी खुद की पहचान की है।"
हेली शाह आगे कहती है कि "जब भी आप किसी शो में काम करते हैं तो आपको पता होता है कि आपके पास एक फिक्स रकम आएगी। लेकिन जब आप इतने सालों तक बिना ब्रेक के काम कर रहे हो तो कोई दिक्कत नहीं होती। हालांकि एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुला था किया कि वह तब भी काम कर रही थी और उन सभी चीजों के रिलीज का इंतजार कर रही है।"
इसी के अलावा आपको बता दें कि हेली शाह सिर्फ सीरियल्स और ओटीटी में ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। अभिनेत्री को फिल्म 'काया पलट' में देखा जा चुका है और इस फिल्म की घोषणा उन्होंने साल 2022 में कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान की थी।


Click it and Unblock the Notifications











