सांवली सूरत की वजह से इस हसीना को लड़कों ने किया रिजेक्ट, बोलीं- लड़कों की परवरिश...
Gulki Joshi On Marriage: टीवी के जाने-माने एक्ट्रेस गुल्की जोशी आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उनकी उम्र 35 साल की है लेकिन अभी तक उनकी शादी तक नहीं हुई है। कई बार अभिनेत्री के फैंस उनसे शादी को लेकर सवाल करते हैं लेकिन वह हर बार यही जवाब देती है कि उन्हें शादी को लेकर कोई जल्दी नहीं है।

लेकिन हाल ही में फिल्मी ज्ञान के साथ इंटरव्यू के दौरान गुल्की जोशी ने बताया कि जैसे ही उनका कोई ढंग का लड़का मिल जाएगा तो वो शादी करने को तैयार हो जाएगी। इसी के साथ-साथ अभिनेत्री ने ढंग के लड़के की डेफिनेशन भी बताई कि उन्हें कैसा लड़का चाहिए।
गुल्की जोशी ने शेयर किया किस्सा
गुल्की जोशी ने इस पर बात करते हुए कहा कि "लड़का इतना मर्दाना होना चाहिए जो मुझे शांत रख पाए।" इसके बाद में एक्ट्रेस ने एक किस्सा शेयर किया और बताया कि "मेरी परसों ही किसी से बात हुई थी। हमने लड़कियों को सिखा दिया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, लड़कियां तो अब ऑलराउंडर बन चुकी हैं।"
अभिनेत्री ने इस पर बात करते हुए कहा कि "लेकिन बहुत ही अजीब बात है कि कोई मर्दों को यह नहीं सिखा रहा है कि उन लड़कियों के साथ में बर्ताव कैसे करना चाहिए। मुझे ऐसा लगता है कि हमें बेटों को भी बहुत कुछ सिखाने की जरूरत है। बेटे को भी थेरेपी वगैरह में भेजना चाहिए और उसकी भी अच्छी तरीके से परवरिश करनी चाहिए।"
सांवली सूरत की वजह से हुई रिजेक्ट
गुल्की जोशी ने कई बार इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें उनकी सांवली सूरत की वजह से कई बार लड़के रिजेक्ट कर चुके हैं। वह डेटिंग एप्लीकेशन पर भी प्यार की तलाश कर चुकी है।
गुल्की जोशी का करियर
अगर हम गुल्की जोशी के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने मैडम सर, भौकाल, फिर सुबह होगी, पिया रंगरेज, नादान परिंदे जैसे कई सारे टीवी शोज से लेकर वेब सीरीज में भी काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications