गुलाबी गैंग की लीडर संपत पाल बिग बॉस 6 में

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की रहने वाली सम्पत पाल एक सामान्य परिवार की महिला हैं। आज अपने संघर्ष के जरिये वह देश की पांच और दुनिया की 100 प्रभावशाली महिलाओं में से एक हैं। श्रीमती पाल अब टीवी रियलिटी शो बिगबॉस सीजन-6 में नजर आएंगी। पूर्व दस्यु सुन्दरी सीमा परिहार के बाद श्रीमती पाल इस कार्यक्रम में आने वाली इस राज्य की दूसरी सबसे चॢचत महिला होंगी।
ददुआ और ठोकिया जैसे कुख्यात डाकुओं के इलाकों में दबंगई से खड़ी रहने वाली सम्पत पाल के बिगबॉस में आने की खबर से उनके परिचित काफी उत्साहित हैं। घरेलू ङ्क्षहसा के खिलाफ आवाज बुलन्द करने वाले गुलाबी गैंग का नाम व असर आज देश-दुनिया तक पहुंच चुका है।
तहसील और जिला स्तर के अधिकारी भी इन इलाकों के महिलाओं सम्बंधी कई अपराधों में गैंग की नेता सम्पत से सलाह मशविरा करते दिखायी देते हैं। दबी और सताई हुई महिलाओं के लिये गुलाबी गैंग की नेता सम्पत अब सिलेब्रिटी बन चुकी है। श्रीमती पाल का कहना है कि शुरूआती दौर में लोग कहते थे कि मैं हर समय किसी न किसी बात पर हंगामा करती रहती हूं लेकिन आज उनकी सोच बदल चुकी है लोग मेरे विचारों से सहमत हैं।
श्रीमती पाल के परिवार वालों ने उनकी पढ़ाई बचपन में ही बंद करा उनका विवाह कर दिया था जिसके बाद उन्होंने महिलाओं के हक के लिए काफी संघर्ष किया। विपरीत हालातों में संघर्ष करने वाली इस महिला पर बॢलन विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर ने शोध भी किया है।
श्रीमती पाल इटली और फ्रांस समेत कई देशों में महिला सशक्तीकरण के कार्यक्रमों में भी हिस्सा ले चुकी हैं। उन्होंने सबसे पहले अपनी पत्नी के साथ वहशियाना बर्ताव करने वाले एक किसान को सबक सिखाया था। श्रीमती पाल 2006 में सुर्खियों में आयीं जब एक महिला उत्पीडऩ के मामले में उन्होंने अतर्रा थाने के एक दारोगा को पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी थी।
उसने सम्पत सहित कई महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जेल भेज दिया था। वर्ष 2007 में उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति तब मिली जब फ्रांस की लेखिका मैरी और मार्गो सम्पत के घर पहुंचीं। इसके बाद फीड्स नामक पत्रिका ने सम्पत की जीवनी छापी। इसके बाद वर्ष 2008 में सम्पत के जीवन पर मॉय सम्पतपाल किताब लिखी गयी। सम्पत पाल का अनुसरण करने वाली महिलाएं गुलाबी साड़ी पहनती हैं। अब देखना यह है कि महिला सशक्तीकरण को लेकर अमिट पहचान बनाने वाली सम्पत पाल बिग बॉस में क्या कमाल दिखाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











