ये रिश्ता क्या कहलाता है : ये हैं नए 'नैतिक'...करन मेहरा को किया रिप्लेस!

By Shivani Verma

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नैतिक का किरदार निभाने वाले करन मेहरा ने स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण पिछले दिनों इस शो को अलविदा कहा था। जिसके बाद ऐसी अफवाहें सामने आई थीं कि करन इस शो में वापसी कर सकते हैं, जिसका खंडन खुद करन ने कर दिया था।

Karan Mehra

इसी के साथ खबर ये भी थीं कि इस शो के मेकर्स इसमें करन को रिप्लेस नहीं करेंगे क्योंकि करन के जाने से टीआरपी पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। लेकिन अब खबर आई है कि इसमें करन को रिप्लेस कर किसी नए एक्टर की एंट्री कराई जा सकती है। खबरों की मानें तो इसमें एक्टर विशाल सिंह करन को रिप्लेस कर सकते हैं।

''चाहे फिल्म ही क्यों न हो...मैं बिकिनी नहीं पहनूंगी''

आपको बता दें कि विशाल को आप टीवी शो देख भाई देख और परवरिश के सीज़न 1 में देख चुके हैं। अब माना जा रहा है कि विशाल आपको ये रिश्ता क्या कहलाता है के मेल लीड रोल में दिखाई दे सकते हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विशाल जल्द ही इस शो में आपको नज़र आने वाले हैं। सूत्रों ने बताया कि यूं तो इस शो के मेकर्स के दिमाग में पहले से ही करन के रिप्लेसमेंट के लिए कई नाम थे, लेकिन अब फाइनली ये निर्णय ले लिया गया है कि विशाल को ही इस शो में लाया जाएगा।

SuperLike- करण जौहर का मजेदार डांस और सब हुए लोट पोट...VIDEO

अगस्त के अंत तक शो की पूरी टीम स्विटज़रलैंड जाएगी, जहां विशाल की एंट्री शूट की जाएगी। अब अगर ये खबर सही साबित होती है तो देखना ये है कि क्या जनता विशाल को नैतिक के रोल में पसंद करेगी, और सबसे ज़रूरी तो ये कि क्या विशाल और हिना की जोड़ी को लोग वैसा ही प्यार दे पाएंगे जो करन और हिना की जोड़ी को मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X