OMG:किसने किया सनी लियोन को REPLACE!
पहला झटका तो टीवी के दर्शकों को तब मिला जब उन्हें पता चली कि रोडीज़ के नए सीज़न में रघु और राजीव नहीं होंगे। दूसरा झटका तब लगा जब पता चला कि रोडीज़ की नई जज होंगी ईशा देओल। मतलब ईशा और एडवेंचर! आप ही सोचिए कि आखिरी बार आपने ईशा देओल को एडवेंचर करते कब देखा था। धूम मत बोलिएगा क्योंकि उसमें भी ईशा ने धूम मचा ले पर थिरकने के सिवा कुछ नहीं किया था। खैर अब ये तो एमटीवी ही जाने कि ईशा में उन्हें क्या दिखा।
अब ताज़ा खबर ये है कि रोडीज़ में ईशा ने सनी लियोन को रिप्लेस किया है। दरअसल सनी पहले भी स्पिल्ट्ज़विला में होस्ट बनकर तड़का लगा चुकी हैं। जब चैनल ने उन्हें रोडीज़ के लिए अप्रोच किया तो उन्होंने 4 करोड़ रूपये की डिमांड कर डाली। अब माना सनी ने इंडस्ट्री में अपने पांव जमा लिए हैं पर इसका मतलब ये नहीं कि वो प्राइज़ के नाम पर कुछ भी मांग लें। बस फिर क्या, सनी आउट, ईशा इन!


Click it and Unblock the Notifications












