Guess Who: तस्वीरों में दिख रहा ये बच्चा परिणीति चोपड़ा के लिए है खास, राजनीति से जीता दिल

Guess Who: सोशल मीडिया पर आए दिन किसी ना किसी सितारे की फोटो वायरल होती ही रहती है और खासतौर पर बचपन की फोटो तो आए दिन सामने आती ही रहती हैं और इसबार भी कुछ ऐसा हुआ है कि एक सेलेब की फोटो वायरल हो रही है, जिनका परिणीति से लेना देना है।
राघव की फोटो
जी हां, हम बात कर रहे हैं मशहूर पॉलिटिशियन राघव चड्ढा की जो इन दिनों परिणीति चोपड़ा संग अपने रिलेशनशिप को लेकर खबरों में आ रखे हैं। उनके बचपन की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिन्हें देखकर फैंस काफी हैरान हो रहे हैं। आप आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ डिनर पर टाइम स्पेंड करते दिखीं परिणीति और राघव की शादी के चर्चे जोरों पर हैं और हाल ही में परिणीति का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो राघव का नाम सुनकर वो शर्मा जाता है।
CA हैं राघव चड्ढा
अगर हम आम आदमी पार्टी के राज्यसभा के सदस्य और नेता कहे जाने वाले राघव चड्ढा की बात करें तो आपको बता दें कि वैसे तो वह एक चार्टर्ड अकाउंटेंट है और इतना ही नहीं उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में भी अपना काफी नाम कर लिया है। बता दें कि उन्होंने जब चुनाव में अपना नामांकन दायर किया था तो उस वक्त उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति का ब्यौरा भी सभी के सामने दिया था। बता दें कि राघव चड्ढा के पास में कुल संपत्ति 37 लाख की है। इतना ही नहीं उनके पास में अब कोई कर्ज़ भी नहीं है।
नहीं है कोई घर
राघव चड्ढा ने जब चुनाव के वक्त पर अपना हलफनामा जारी किया था तो उन्होंने बताया था कि उनके पास कोई भी अचल संपत्ति यानी कि कोई भी घर मकान या फिर जायदाद मौजूद नहीं है। इतना ही नहीं उनके पास में एक मारुति स्विफ्ट डिजायर है और तकरीबन 90 ग्राम गोल्ड की ज्वेलरी है। जिसकी कीमत तकरीबन 4 लाख से भी ज्यादा है। इतना ही नहीं राघव चड्ढा ने करीबन 6 लाख रुपए अपने शेयर मार्केट में इन्वेस्ट भी किए हुए हैं।
परिणीति की संपत्ति
लेकिन अगर हम परिणीति चोपड़ा की बात करें तो आपको बता दें कि वह बॉलीवुड की काफी जानी-मानी अभिनेत्री हैं और उनकी नेटवर्थ भी राघव चड्ढा से कहीं ज़्यादा है। बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स की माने तो एक्ट्रेस हर महीने 40 लाख रुपए से ज्यादा कमाती है और उनकी तकरीबन 60 करोड़ की कुल संपत्ति भी है। इतना ही नहीं परिणीति चोपड़ा ने बॉलीवुड के करियर में काफी अच्छा खासा मुकाम हासिल किया है।


Click it and Unblock the Notifications