जानिए देर रात क्या बनाकर खाते हैं सलमान खान!
[टेलीविजन] फराह खान के मशहूर टीवी शो 'फराह की दावत' में मलाइका अरोड़ा खान आने वाली हैं। जी हां, जहां मलाइका यह बताने वाली हैं कि सुपरस्टार सलमान खान कब क्या खाते हैं और उन्हें क्या क्या बनाना आता है।
सलमान की भाभी मलाइका ने बताया कि देर रात जब सलमान आते हैं, जब वे थके होते हैं और उनके लिए खाना बनाने वाला कोई नहीं होता है तो वे एक आसान रास्ता अपनाते हैं। सलमान फ्रीज में से पहले से रखा खाना निकालते हैं, उसमें बटर और अचार मिलाते हैं, गर्म करते हैं और गर्मागर्म ही उसे खा लेते हैं।
छोटे पर्दे पर होगी कंगना रनौत की एंट्री!
शो में मलाइका चिकन बनाती दिखेंगी। उसी दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें अरबाज खान से मिलने से पहले खाना बनाना नहीं आता था। उन्होंने रिवील किया कि वे पहले कई बार अरबाज को अपनी मां के हाथों का बना खाना यह कहकर खिला चुकीं हैं कि यह खाना उन्होंने बनाया है।
फराह की दावत के इस एपिसोड में मलाइका के साथ दिखेंगे मशहूर होस्ट और कॉमेडियन मनीष पॉल। जहां दोनों अपनी पाक कला का जौहर दिखांएगे।
सस्पेंस खत्म, सोनाक्षी सिन्हा होंगी इस शो की जज
लिहाजा, इसी खाना बनाने के दौरान मलाइका सलमान के फूड सीक्रेट भी रिवील करती दिखेंगी। बहरहाल, अब जबकि सलमान की बात हो रही है तो यह भी देखना दिलचस्प होगा कि क्या फराह सलमान को अपने शो का हिस्सा बनाती हैं या नहीं.... ताकि फैंस सलमान के इस जौहर को भी देख सकें।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications














