आज अच्छा संगीत नहीं बनता : अनु मलिक

लेकिनं उनका मानना है कि आज के लोगों को संगीत का ज्ञान नहीं है।अनु कहते हैं कि मैं इस शो को लेकर काफी उत्साहित हूँ और मुझे पूरा भरोसा है कि मैं इस शो के जरिये लोगों को फिर से उत्साहित कर दूंगा। इसमें उनके साथ फराह खान भी होंगी। अनु कहते हैं कि फराह को मेरी शायरी पसंद नहीं है। लेकिन हम साथ में बेहतर काम कर सकते हैं।
90 के दशक में अनु ने कई फिल्मों में संगीत दिया था। जिनमे बाजीगर, और फिर तेरी कहानी याद आई को बॉक्स ऑफिस में बहुत कामयाबी मिली थी। बोर्डर के लिए यादगार संगीत देनेवाले अनु पर धुनें चुराने की आरोप भी लगते रहे। हालाँकि वे हमेशा इससे इंकार करते रहे हैं । अनु को रिअलिटी शो में कड़े शब्द बोलने के लिए कई बार आलोचना का भी सामना करना पड़ा है लेकिन उन्हें इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता।
वे बिंदास बस बोलते ही जाते हैं। अनु ने हल ही में कहा कि यमला, पगला दीवाना टिंकू जिया के लिए संगीत दिया था और वह बेहद पसंद भी किया गया। वे बताते हैं कि उनके पास कई फिल्मों के ऑफ़र हैं। जिसमे फिरोज नाडियावाला की भी एक फिल्म शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications











