द कपिल शर्मा शो के सेट पर हुई 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती'!
ग्रेट ग्रांड मस्ती के मस्तीखोर विवेक ऑबरॉय, रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म का प्रमोशन करने करने के लिए द कपिल शर्मा शो में पहुंचे। एक तो कपिल शर्मा का कॉमेडी शो ऊपर से ग्रेट ग्रैंड मस्ती के ये तीन मस्तीखोर, ऐसे में हंसी का समां तो बंधना ही था।

इस दौरान ये तीनों एक्टर काफी एक्साइटेड नज़र आए। आपको बता दें कि इससे पहले ये तीनों कृष्णा के शो कॉमेडी नाइट्स बचाओ में भी अपनी टीम का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे थे और इसी के साथ वो भाभी जी घर पर हैं के सेट पर भी पहुंचे थे। बता दें कि ये फिल्म टोरेंट पर लीक हो गई थी।
फिल्म को 22 जुलाई को रिलीज होना था लेकिन 17 दिन पहले फिल्म को टोरेंट पर लीक कर दिया गया था। फिल्म में उर्वशी रौतेला, रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी और विवेक ओबेरॉय लीड रोल में हैं।
झलक दिखलाजा 9 के लिए मनीष पॉल की फीस जानकर दंग रह जाएंगे आप!
गौरतलब है कि ग्रेट ग्रैंड मस्ती (जिसे मस्ती 3 भी कहते हैं) एडल्ट कॉमेडी फ़िल्म है, जिसका निर्देशन इन्द्र कुमार ने किया है। इसके निर्माता अशोक ठकेरिया और इन्द्र कुमार हैं। मस्ती और मस्ती 2 के सफलता के बाद अशोक ठकेरिया और इन्द्र कुमार ने इसके तीसरे संस्करण को बनाने का निर्णय लिया, जिसे ग्रेट ग्रैंड मस्ती नाम दिया गया। इसे मस्ती 3 नाम से भी जाना जाता है।
#mastikhors on the @KapilSharmaK9 show.. Brace yourselves for more madness @Riteishd @vivek_oberoi 🤓😆 pic.twitter.com/mkAwzQ0sZP
— Aftab #GGM15July (@AftabShivdasani) July 12, 2016


Click it and Unblock the Notifications












