...आला रे आला....गोविंदा आला!
जी हां, टीवी के दर्शकों के लिए इससे अच्छी न्यूज़ कोई नहीं हो सकती। क्योंकि टीवी पर कमबैक करने जा रहे हैं गोविंदा। गोविंदा के सब फैन हैं। उस इंसान से कौन खुश नहीं रहेगा भला जो परदे पर केवल हंसाना जानता हो। गोविंदा जब भी परदे पर आए अपने दर्शकों को पूरा इंटरटेन कर के गए हैं।
लेकिन अब कि बार गोंविदा की वापसी बड़े ही स्पेशल किरदार में हो रही है। डांस। जी हां, गोविंदा ज़ी टीवी के डांस इंडिया डांस की सुपरमॉम सीरीज़ के जज बनेंगे। वो गीता कपूर और टेरेंस लूईस का साथ देंगे।
इस बाबत पूछे जाने पर गोविंदा ने कहा कि वो बहूत चूज़ी हो गए थे पर ऐसे में उनके पास कोई और ऑप्शन ही नहीं बचा कुछ चुनने को और इस बेहतरीन मौके को वो हाथ से नहीं जाने देना चाहते थे।
पिछली बार गोविंदा करीब 12 साल पहले टीवी शो छप्पर फाड़ के को होस्ट करते दिखे थे। इसके बाद उन्होंने लंबा ब्रेक लिया। और पार्टनर से बड़े परदे पर कमबैक किया। अब वो अपने पैशन डांस के शो डीआईडी से छोटे परदे पर वापसी कर रहे हैं।
गौरतलब है कि डांस इंडिया डांस ने दर्शकों के दिलों पर राज किया है और इसके हर सीज़न ने इंडस्ट्री को कुछ बेहतरीन सितारे भी दिए हैं। अब इस शो की सुपरमॉम सीरीज़ भी वापसी कर रही है और गीता कपूर ने ट्विटर पर इसका एलान भी कर दिया है। पर सबसे ज़्यादा इंतज़ार दर्शकों गोविंदा का ही रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications













