..................... सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहुजा बोलीं- काश, गोविंदा जैसा मेरा एक बेटा होता Govinda wife Sunita Ahuja reveals I wish I had a son like Govinda - Hindi Filmibeat

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की इच्छा- काश, मेरा भी गोविंदा के जैसा एक बेटा होता, बताई बड़ी वजह

By Filmibeat Desk

ज़ी टीवी के शो इंडियन प्रो म्यूज़िक लीग में इस वीकेंड रोमांच इस बार डांस और मस्ती से भरने वाला है। जहां सभी छह टीमों का एक सुपर मैच होगा। इस शो में फाइनल की रेस शुरू हो चुकी है और इस वीकेंड आप सभी टीमों को टॉप 4 में अपनी जगह बनाने के लिए जबर्दस्त मुकाबला करते देखेंगे।

हालांकि इस दौरान बंगाल टाइगर्स के एंबेसडर और स्पेशल गेस्ट गोविंदा इस शो में छा जाएंगे। इस नाइंटीज़ स्पेशल एपिसोड में ची ची अपनी पत्नी सुनीता और बेटी टीना के साथ खास मेहमान बनकर पहुंचेंगे, जहां इंडियन प्रो म्यूज़िक लीग के मंच पर गोविंदा का बुखार चढ़ जाएगा।

Govinda, Sunita Ahuja

शूटिंग के दौरान गोविंदा 'व्हाॅट इज़ मोबाइल नंबर' और 'यूपी वाला ठुमका' जैसे गानों पर डांस करते भी नजर आए, साथ ही अपने एक्टिंग करियर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें भी बताईं।

स्पेशल वीडियो ट्रिब्यूट

स्पेशल वीडियो ट्रिब्यूट

शो के दौरान जब उन्होंने मंच पर अपनी बहन, दोस्तों और सहकर्मियों के संदेशों वाला एक स्पेशल वीडियो ट्रिब्यूट देखा तो उनका दिल भर आया। उन्होंने कुछ दिल छू लेने वाले खुलासे किए। हालांकि सुनीता के एक खुलासे ने सभी को आश्चर्य से भर दिया।

भावुक हुए गोविंदा

भावुक हुए गोविंदा

शूटिंग के दौरान इमोशनल गोविंदा ने कहा, ''आप सभी का शुक्रिया। यह वीडियो देखकर मेरी बहुत-सी यादें ताजा हो र्गइं। मैं कहना चाहूंगा कि बहुत कम ऐसे खुशकिस्मत लोग होते हैं, जिन्हें अपने मां-बाप की सेवा का मौका मिलता है और उनका ख्याल रखने का मौका मिलता है।

लोग पूछते थे, हर दिन पूजा क्यों करते हैं?

लोग पूछते थे, हर दिन पूजा क्यों करते हैं?

मैं भी खुशकिस्मत रहा हूं कि मुझे अपने माता-पिता की सेवा करने का मौका मिला। इसके लिए मैं वाकई शुक्रगुजार हूं। मुझे याद है मेरी मां हमारे लिए किस तरह हर दिन गाया करती थी और उनकी खूबसूरत आवाज सुनकर ही हमारे दिन की शुरुआत होती थी। उस समय लोग कहते थे कि वो हर दिन पूजा क्यों करती हैं? एक घर पाने और सफलता हासिल करने का हमारा सपना उन्हीं की दुआओं, कड़ी मेहनत और आशीर्वाद का फल है।

सुनीता ने जाहिर की ख्वाहिश

सुनीता ने जाहिर की ख्वाहिश

मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं उस चाॅल बाहर आ पाऊंगा, लेकिन यह सब इसलिए हुआ क्योंकि मेरी मां को मुझ पर विश्वास था।''अपने सफर के बारे में बताते हुए गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कहा, ''36 साल की अपनी शादी में मैंने उन्हें एक सबसे अच्छे भाई, सबसे अच्छे बेटे, सबसे अच्छे पिता और सबसे अच्छे पति के रूप में देखा है।

गोविंदा जैसा बेटा पाने की चाह

गोविंदा जैसा बेटा पाने की चाह

लेकिन मेरी एक ख्वाहिश है और वो ये कि काश मेरा उनके जैसा एक बेटा होता, क्योंकि जिस तरह से वो अपने मां-बाप के साथ थे और उनका ख्याल रखा, इससे मुझे उनके जैसा बेटा पाने की इच्छा होती है।

गोविंदा की फैमिली

गोविंदा की फैमिली

जहां गोविंदा और उनकी फैमिली यकीनन आप सभी का भरपूर मनोरंजन करेंगी, वहीं आप भी इस आखिरी दौर में इन छह टीमों का बेहतरीन प्रदर्शन देखने के लिए तैयार हो जाइए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X