केबीसी भोजपुरी में गोविंदा का धमाल

गोविंदा कहते हैं कि मेरी मातृभाषा भोजपुरी है और मुझे भोजपुरी केबीसी खेल कर खूब मजा आया. शत्रुजी गोविंदा को आमंत्रित करते हैं और गोविंदा मैं आया तेरे लिये गाने पर एंट्री करते हैं| गोविंदा केबीसी खेलने से पहले ही बताते हैं कि वे जो भी पैसा यहां जीतेंगे वो निर्मला देवी अरुण कुमार ट्रस्ट को जायेगा| ये ट्रस्ट गोविंदा के माता-पिता के नाम पर है| पूरे एपिसोड के दौरान गोविंदा ने शत्रुजी की आवाज की नकल की और उनके डॉयलॉग सुनाये जैसे वे आये तो कह देना छेनू आया था| महुआ टीवी पर के बनी करोड़पति के इस एपिसोड का प्रसारण शुक्रवार रात नौ बजे किया जायेगा|
केबीसी कौन बनेगा करोड़पति गोविंदा टीवी शत्रुघन सिन्हा govinda kaun banega crorepati kbc shatrughan sinha tv


Click it and Unblock the Notifications