गोविंदा की भांजी ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी, सुसाइड तक करने का सोचने लगी थी एक्ट्रेस

 Saumya Seth Secretly Married With Boyfriend

टेलीविजन की जानी मानी अभिनेत्री सौम्या सेठ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। बता दें कि उन्हें आज भी नव्या के नाम से जाना जाता है क्योंकि उन्होंने टीवी सीरियल 'नव्या: नए धड़कन, नए सवाल' में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया। इतना ही नहीं आपको बता दें कि सौम्या सेठ मशहूर दिग्गज अभिनेता गोविंदा की भांजी भी हैं। अगर उनके निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने 2017 में अमेरिकन बेस्ड बिजनेसमैन अरुण कपूर के साथ में शादी रचाई थी। बाद में खुद भी एक्ट्रेस अमेरिका चली गई थी।

सौम्या की पहली शादी ना हो पाई कामियाब

लेकिन आपको बता दें कि सौम्या सेठ की ये शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई। जैसे ही एक्ट्रेस ने पहले बच्चे को जन्म दिया वैसे ही दोनों पति-पत्नी के बीच में दरार आना शुरू हो गया। बच्चे के जन्म के कुछ ही वक्त के बाद वह पति से अलग हो गई। जिसके कुछ समय बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट भी शेयर किया था। जिसमें उन्होंने घरेलू हिंसा का शिकार होने की बात कही। लेकिन इस पर उन्होंने कुछ खास खुलकर बात नहीं की। लेकिन अब एक बार फिर से सौम्या सेठ सुर्खियों में आ गई है।

22 जून को गुपचुप रचाई सौम्या ने शादी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सालों के बाद एक बार फिर से सौम्या सेठ के जीवन में प्यार की वापसी हुई है। ई-टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान सौम्या सेठ ने अपने बॉयफ्रेंड शुभम चुहाड़िया संग शादीशुदा पर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि दूसरी बार वह शादी कर चुकी हैं। 21 जून 2023 को हल्दी और मेहंदी की सेरेमनी हुई। जिसके बाद 22 जून 2023 को व्हाइट वेडिंग हो गई थी। बता दें कि सौम्या सेठ ने अपनी इस शादी को पूरी तरीके से प्राइवेट रखा और इसमें सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए थे।

सौम्या सेठ की लव स्टोरी

सौम्या सेठ ने अपने दूसरे पति शुभम के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में बताते हुए कहा कि कोरोना वायरस आने से पहले वह बेटे आयडेन के लिए एक अपार्टमेंट ढूंढ रही थी। ऐसा इसीलिए क्योंकि वह बहुत तेजी से बड़ा हो रहा था और इसके बाद जब उन्होंने बड़े अपार्टमेंट में एक कमरा ले लिया तो शुभम उनके हाउसमेट बन गए थे।

कोरोना के दौरान दोनों के बीच बढ़ी नजदीकियां

धीरे-धीरे सौम्या सेठ और शुभम की दोस्ती हो गई। कोरोना के दौरान दोनों और भी ज्यादा करीब आ गए थे। जिस वजह से वह दोनों एक साथ रहने लगे। बता दें कि सौम्या सेठ के दूसरे पति शुभम चित्तौड़गढ़ के रहने वाले हैं। वह डॉ अंजू चौहान के बेटे हैं जो कि एक मशहूर अस्पताल भी चलाती हैं। इतना ही नहीं अगर हम शुभम के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि वह पेशे से आर्किटेक्ट है और वॉशिंगटन डीसी में एक फर्म के लिए भी काम किया करते हैं।

Read more about: saumya seth govinda
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X