Ragini Khanna ने धर्म परिवर्तन को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं जीजस से प्यार करती हूं...

Ragini Khanna On Her Religion: गोविंदा की भांजी रागिनी खन्ना को लेकर कुछ वक्त पहले यह अफवाह सामने आई थी कि उन्होंने हिंदू धर्म छोड़कर क्रिश्चियन धर्म अपना लिया है। इस खबर को सुनने के बाद में एक्ट्रेस के फैंस भी काफी ज्यादा हैरान रह गए थे। लेकिन बाद में यह खबर भी सामने आई की रागनी एक बार फिर से हिंदू धर्म में वापस लौट आई है।
हालांकि आपको बता दें कि रागिनी खन्ना ने खुद इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी और बताया कि वह कट्टर हिंदू है। अब हाल ही में हिंदी रश के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने धर्म परिवर्तन को लेकर चुप्पी तोड़ी है। इस पर बात करते हुए उन्होंने यह भी बताया है कि वह जीसस में यकीन करती है लेकिन कन्वर्ट नहीं हुई है।
रागिनी खन्ना ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मैं हर संडे को चर्च जाती हूं और माउंट मैरी भी जाती हूं। मैं बस यही कहूँगी कि मैं एक मल्टी फेथ पर्सन हूं। लेकिन कभी भी मैं कन्वर्ट नहीं हुई और मैं पैदाइशी पंजाबी हूं। मैं आज भी पंजाबी हूं और जब मैं शादी करूंगी तब शायद मेरा धर्म परिवर्तन हो जाए।"
रागिनी खन्ना ने आगे बात करते हुए यह भी बताया कि "मैं किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहती हूं। लेकिन मैं जीसस से प्यार करती हूं और मैं उन पर भरोसा भी करती हूं। मेरी नानी बहुत धार्मिक हुआ करती थी और वह ब्रह्म मुहूर्त में पूजा किया करती थी। वह एक साध्वी थी और उन्होंने भगवा भी धारण किया हुआ था। वह एक एक्ट्रेस भी थी और सिंगर भी थी।"
अभिनेत्री ने आगे यह भी कहा कि "उन्होंने साधु की तरह अपनी जिंदगी जी और उनके घर में बहुत ही सख्त नियम हुआ करते हैं। उन्होंने बहुत ही सात्विकता से हमें बड़ा किया और वह हमारी धरोहर भी है।" रागिनी ने इस दौरान बताया कि गोविंदा के दोनों बच्चों के साथ में उनका रिश्ता काफी अच्छा है। जब भी वह लोग मिलते हैं तो बहुत अच्छे से बात करते हैं और वह उनकी कामयाबी की भी दुआ करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











